फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Incubation Centre started in Jhanduta College, students taught the tricks of entrepreneurship

Bilaspur News: झंडूता कॉलेज में इन्क्यूबेशन सेंटर शुरू, विद्यार्थियों को बताए उद्यमिता के गुर

Thu, 06 Aug 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Incubation Centre started in Jhanduta College, students taught the tricks of entrepreneurship
झंडूता कॉलेज में इन्क्यूबेशन सेंटर के स्थापना समारोह में उपस्थित विद्यार्थी व अन्य। स्रोत: कॉले
विद्यार्थियों को उद्यमिता, स्टार्टअप, वित्तीय साक्षरता, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में विद्यार्थियों को स्वरोजगार, नवाचार और उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना की गई। सेंटर की शुरुआत के अवसर पर कॉलेज में उद्यमिता विकास विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप, व्यवसाय शुरू करने की प्रक्रिया, वित्तीय प्रबंधन और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यशाला में क्षेत्रीय उद्यमिता विकास केंद्र के निदेशक परमजीत सिंह ने बतौर रिसोर्स पर्सन शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्यमिता की अवधारणा, स्टार्टअप शुरू करने के तरीकों और केंद्र व प्रदेश सरकार की सहायता योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। क्षेत्रीय उद्यमिता विकास केंद्र के वरिष्ठ सलाहकार सतविंदर सिंह ने उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए उपलब्ध प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और संस्थागत सहयोग की जानकारी दी। वहीं विजय धीमान ने सफल उद्यमी बनने के लिए जरूरी कौशल, नेतृत्व क्षमता और नवाचार के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला उद्योग अधिकारी पूनम ने जिला उद्योग केंद्र की ओर से संचालित योजनाओं, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) और युवाओं के लिए उपलब्ध स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से सवाल पूछकर उद्यमिता से जुड़े विषयों को समझा। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि इन्क्यूबेशन सेंटर विद्यार्थियों को नए विचारों को धरातल पर उतारने, कौशल विकास करने और आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा। इससे युवाओं में स्टार्टअप और स्वरोजगार की भावना को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed