फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Leopard sighting in Takrehada sparks panic among villagers.

Bilaspur News: टकरेहड़ा में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत

Mon, 14 Sep 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Leopard sighting in Takrehada sparks panic among villagers.
लावारिस पशु के पीछे दौड़ता दिखा तेंदुआ, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत घुमारवीं के गांव टकरेहड़ा में तेंदुए की गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाल ही में तेंदुए को एक लावारिस पशु के पीछे दौड़ते हुए देखे जाने के बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई है। आबादी के आसपास तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ इन दिनों गांव के आसपास घूमता दिखाई दे रहा है। हाल ही में उसे लावारिस पशु के पीछे दौड़ते हुए देखा गया। इसके बाद से लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि रोजमर्रा के कामकाज के लिए उन्हें घरों से बाहर निकलना पड़ता है। ऐसे में आबादी के नजदीक तेंदुए की मौजूदगी से किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।
सुबह और शाम के समय लोगों को अकेले आने-जाने में अधिक डर सताने लगा है। बच्चों और बुजुर्गों को अकेले घर से बाहर भेजने में भी परिजन चिंतित हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को टाला जा सके। साथ ही ग्रामीणों को तेंदुए से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करने की भी मांग उठाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते तेंदुए की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में स्थिति गंभीर हो सकती है। ग्राम पंचायत प्रधान किशोरी लाल शर्मा ने भी प्रशासन और वन विभाग से ग्रामीणों को तेंदुए की दहशत से निजात दिलाने के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed