सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mahashivratri festival begins at Shri Naina Devi Ji

Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 07 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri festival begins at Shri Naina Devi Ji
श्री नयना देवी जी में महाशिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ पर शोभायात्रा में मौजूद श्रद्धालु व पुजार
विज्ञापन
16 फरवरी तक चलेंगे धार्मिक आयोजन
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ बड़ी धूमधाम के साथ हो गया है।उत्सव 16 फरवरी तक चलेगा। महोत्सव का आयोजन मंदिर न्यास और पुजारी वर्ग के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है।

माता श्री नयना देवी जी के दरबार में विधि-विधान के अनुसार शोभायात्रा, वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ महोत्सव की शुरुआत की गई। इस दौरान शिव महापुराण कथा, शिव संध्या और प्रातः कालीन शिव पूजा का आयोजन किया जाएगा। महाशिवरात्रि महोत्सव में भाग लेने के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के श्री नयना देवी पहुंचने की संभावना है। स्थानीय पुजारी आनंद गोपाल और चंडी शर्मा ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष मंदिर न्यास और पुजारी वर्ग के संयुक्त तत्वावधान में किया जाता है। महोत्सव के अंतिम दिन 16 फरवरी को पूर्णाहुति डाली जाएगी और विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान लगभग 31 ब्राह्मण प्रतिदिन विधिवत पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चारण के साथ माता दुर्गा और भगवान शिव की आराधना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed