फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi: Scuffle and massive commotion between police personnel and ABVP activists over the prevention of an eff

मंडी: पुतला दहन रोकने पर पुलिस जवानों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

Thu, 20 Aug 2026 04:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Aug 2026 04:59 PM IST
सार

 मंडी में गुरुवार को राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच मुख्यमंत्री के पुतला दहन रोकने को लेकर जमकर धक्कामुक्की हुई। 

विज्ञापन
Mandi: Scuffle and massive commotion between police personnel and ABVP activists over the prevention of an eff
पुलिस जवानों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी में गुरुवार को राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच मुख्यमंत्री के पुतला दहन रोकने को लेकर जमकर धक्कामुक्की हुई। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं। पुलिस ने चार कार्यकर्ताओं को पकड़कर थाने ले गई। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई के बावजूद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन जारी रखा और बाद में सेरी मंच के पास मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन



एबीवीपी की ओर से जिला मुख्यालय मंडी में उपायुक्त परिसर के बाहर छात्र संघ चुनाव बहाल करने और फीस बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी बीच कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने के लिए आगे बढ़े। मौके पर तैनात पुलिस और क्यूआरटी जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर दोनों पक्षों के बीच धक्कामुक्की शुरू हो गई। कुछ देर के लिए मौके पर भगदड़ जैसा माहौल बन गया। धक्कामुक्की के बाद पुलिस चार कार्यकर्ताओं को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन


इसके बावजूद एबीवीपी कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे और सेरी मंच के पास पहुंचकर मुख्यमंत्री का पुतला जला दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। एबीवीपी के जिला संयोजक करण ठाकुर ने आरोप लगाया कि संगठन करीब एक माह से प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द छात्र संघ चुनाव बहाल करने और फीस बढ़ोतरी के फैसले को लेकर कार्रवाई नहीं की तो एबीवीपी विधानसभा का घेराव करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed