{"_id":"6a731c2efa8da069a70a5b53","slug":"meeting-of-rks-in-hospital-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-164945-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: आरकेएस की बैठक में विकास कार्यों को मंजूरी, लैब तकनीशियन की तैनात का सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: आरकेएस की बैठक में विकास कार्यों को मंजूरी, लैब तकनीशियन की तैनात का सुझाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल विकास कार्यों को मंजूरी, लैब तकनीशियन तैनात करने का सुझाव
-कंदरौर आयुर्वेदिक चिकित्सालय में 4.63 लाख रुपये के बजट पर मुहर
-एसडीएम ने क्षतिग्रस्त रिटेनिंग वॉल का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय कंदरौर में बुधवार को रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की शासी निकाय की बैठक एसडीएम सदर राज कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के पूजन के साथ किया गया। बैठक में जिला आयुष अधिकारी सुखविंदर कौर, चिकित्सालय प्रभारी डॉ. विकास कुमार तथा समिति के सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट, आय-व्यय और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अस्पताल की जरूरतों के अनुरूप विभिन्न विकास एवं जनहित कार्यों को मंजूरी दी गई। अस्पताल के लिए उपकरण एवं मशीनरी की खरीद, सीलिंग फैन, मरीजों के लिए बिस्तर और तकिये, फर्नीचर, पंचकर्म मसाजर के लिए प्रोत्साहन राशि, कार्यालय व्यय, विज्ञापन एवं प्रकाशन, वार्षिक ऑडिट शुल्क, आपातकालीन दवाइयों एवं आवश्यक सामग्री की खरीद, प्रयोगशाला उपकरण, मशीनों की मरम्मत, अग्निशमन यंत्र, एलपीजी एवं ऑक्सीजन सिलिंडर की रिफिलिंग, भवन मरम्मत, साफ-सफाई तथा बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन से जुड़े प्रस्तावों पर सहमति बनी।
बैठक में बताया कि वर्ष 2025-26 में 4.53 लाख रुपये के प्रस्तावित बजट के मुकाबले 3.77 लाख रुपये व्यय किए गए। वहीं वर्ष 2026-27 के लिए 4.63 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक आवश्यक कार्यों पर खर्च किए गए 59,113 रुपये को भी कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई। शासी निकाय ने सर्वसम्मति से अस्पताल के यूजर चार्जेज में संशोधन को भी मंजूरी दी।
विज्ञापन
एसडीएम राज कुमार ने मरीजों को समयबद्ध जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आउटसोर्स आधार पर एक लैब तकनीशियन तैनात करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे अस्पताल की प्रयोगशाला सेवाएं अधिक प्रभावी और सुचारु हो सकेंगी। एसडीएम ने अस्पताल परिसर में अश्वगंधा का पौधा रोपित किया। जिला आयुष अधिकारी और अस्पताल प्रभारी ने उन्हें तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। बारिश से क्षतिग्रस्त रिटेनिंग वॉल का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।