फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mother's milk is like nectar for the infant: Manjula Sharma

मां का दूध शिशु के लिए अमृत समान : मंजुला शर्मा

Thu, 06 Aug 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Mother's milk is like nectar for the infant: Manjula Sharma
आंगनबाड़ी केंद्र भराड़ी टिक्कर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। स्रोत: जागरूक प
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वास्थ्य खंड घुमारवीं के आयुष्मान आरोग्य मंदिर कोठी के तहत आंगनबाड़ी केंद्र भराड़ी टिक्कर में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशिक्षित स्वास्थ्य शिक्षिका मंजुला शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि मां का दूध नवजात शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है। जन्म के एक घंटे के भीतर बच्चे को मां का पहला पीला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) जरूर पिलाना चाहिए, जिससे शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। उन्होंने माताओं को बताया कि जन्म से छह माह तक बच्चे को केवल मां का दूध ही देना चाहिए। घुट्टी, शहद या पानी देने से बचना चाहिए, क्योंकि मां के दूध में बच्चे के विकास के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। मंजुला शर्मा ने कहा कि स्तनपान से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है तथा निमोनिया और दस्त जैसी बीमारियों से बचाव मिलता है। उन्होंने छह माह बाद दो वर्ष तक स्तनपान के साथ पूरक आहार शुरू करने की सलाह दी। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोमा देवी, आशा कार्यकर्ता रजनी देवी, लता देवी, ममता देवी सहित करीब 25 महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed