सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NCC camp teaches hygiene and first aid techniques

Bilaspur News: एनसीसी शिविर में सिखाए स्वच्छता और प्राथमिक उपचार के गुर

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 03 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
NCC camp teaches hygiene and first aid techniques
शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में मौजूद कैडेट्स। स
विज्ञापन
आपात कालीन स्थिति में बचाव के उपायों की कैडेट्स को दी जानकारी
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एचपी नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर की ओर से शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन प्रशिक्षण, जागरूकता और खेल गतिविधियां कराई गईं। कैडेटों ने अनुशासन और उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।
दिन की शुरुआत जुम्बा सत्र और परेड प्रशिक्षण से हुई। कैडेट्स ने शारीरिक अभ्यास के माध्यम से ऊर्जा और अनुशासन का परिचय दिया। इसके बाद शिविर में विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियां करवाई गईं। इस दौरान एडोलेसेंट हेल्थ काउंसलर घुमारवीं सुभाष कुमार ने कैडेट्स को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, प्राथमिक उपचार और सीपीआर की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और अच्छी आदतें अनुशासित जीवन की नींव हैं। कैडेट्स को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में प्राथमिक उपचार का ज्ञान जीवन बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। कैंप कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए कहा कि स्वास्थ्य, स्वच्छता और प्राथमिक उपचार का ज्ञान हर कैडेट के लिए आवश्यक है। कैडेट्स से आह्वान किया कि वे शिविर में मिली जानकारी को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में भी जागरूकता फैलाएं। शाम के समय शिविर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कैडेट्स ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। खेलों के माध्यम से उनमें टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित की गई। शिविर परिसर में पूरे दिन अनुशासन और उत्साह का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed