{"_id":"6a05cd9c3f7fb2e364078b5c","slug":"panchayat-elections-60-candidates-left-the-field-on-the-first-day-of-withdrawal-of-nominations-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-159895-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायती चुनाव : नामांकन वापसी के पहले दिन 60 उम्मीदवारों ने छोड़ा मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायती चुनाव : नामांकन वापसी के पहले दिन 60 उम्मीदवारों ने छोड़ा मैदान
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 14 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अब चुनावी मैदान में बचे 4643 प्रत्याशी, आज नामांकन वापसी का अंतिम दिन
अंतिम रूप से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर आज होगी साफ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 2026 को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन पत्र वापसी के पहले दिन बुधवार को कुल 60 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। इसके साथ ही अब जिले में चुनावी मैदान में कुल 4643 उम्मीदवार शेष रह गए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार 15 मई नामांकन वापसी की अंतिम तिथि है। इसके बाद अंतिम रूप से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए नामांकन वापसी का पहला दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि जिले भर में विभिन्न पदों के लिए कुल 4703 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए थे, जिनमें से पहले दिन 60 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। उन्होंने बताया कि जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 78 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए थे, जिनमें से एक उम्मीदवार ने बुधवार को अपना नाम वापस लिया। वहीं चार पंचायत समितियों के लिए कुल 429 नामांकन पत्र सही पाए गए थे, जिनमें से एक प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया है। इसके अलावा ग्राम पंचायतों के विभिन्न पदों के लिए कुल 4196 नामांकन पत्र सही पाए गए थे। इनमें से 58 उम्मीदवारों ने पहले दिन अपने नाम वापस लिए। प्रशासन के अनुसार प्रधान पद के लिए कुल 850 वैध नामांकन पत्रों में से 15 उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान छोड़ दिया, जबकि उप प्रधान पद के लिए 976 वैध नामांकन पत्रों में से 18 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। इसी प्रकार वार्ड सदस्य पद के लिए 2370 वैध नामांकन पत्रों में से 25 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस लिए हैं।
उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 15 मई को अपराह्न 3 बजे तक अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे और चुनाव प्रचार औपचारिक रूप से तेज हो जाएगा। बताया कि जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में मतदान तीन चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण का मतदान 26 मई, दूसरे चरण का 28 मई तथा तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 30 मई को होगा। ग्राम पंचायतों की मतगणना मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद संबंधित पंचायत मुख्यालयों में की जाएगी, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों की मतगणना 31 मई को निर्धारित मतगणना केंद्रों में संपन्न करवाई जाएगी। जिले में नामांकन वापसी की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही कई पंचायतों में चुनावी समीकरण बदलने लगे हैं। कई स्थानों पर मुकाबले रोचक बन गए हैं, जबकि कुछ पंचायतों में प्रत्याशियों के नाम वापस लेने से चुनाव एकतरफा होने की संभावना भी बढ़ गई है। प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी होने का दावा किया है।
Trending Videos