{"_id":"6acf80c1b2a45414de05997c","slug":"pensioners-were-informed-about-ways-to-avoid-banking-fraud-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-169900-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पेंशनराें को बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पेंशनराें को बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए
Thu, 15 Oct 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
100 से अधिक पेंशनरों ने जागरूकता सत्र में लिया भाग
ओटीपी, एटीएम पिन, गोपनीय बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने की दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
पेंशनरों को साइबर ठगी से बचने के बताए उपाय
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिकों को बैंकिंग धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से बचाने के लिए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की ओर से जिला परिषद भवन बिलासपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बिलासपुर पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के 100 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पेंशनरों को सुरक्षित बैंकिंग, ऑनलाइन ठगी, फर्जी फोन कॉल और संदिग्ध लिंक के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए।
कार्यक्रम के दौरान बैंक प्रतिनिधियों भगवती दास, सागर लटावा और मनीष कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल लेन-देन करते समय सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी फोन कॉल या अन्य माध्यमों से लोगों को अपने जाल में फंसाकर बैंक खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी), एटीएम पिन, कार्ड का सीवीवी नंबर या बैंक खाते से जुड़ी अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।
बैंक प्रतिनिधियों ने कहा कि अनजान व्यक्तियों की ओर से भेजे गए संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए। बैंक अधिकारी बनकर फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान की पुष्टि किए बिना उसे बैंक खाते से जुड़ी जानकारी नहीं देनी चाहिए। डिजिटल लेन-देन करते समय सावधानी बरतने के साथ ही खाते में होने वाले लेन-देन पर भी नियमित नजर रखनी चाहिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को बताया गया कि यदि बैंक खाते में कोई संदिग्ध लेन-देन दिखाई देता है, तो तुरंत संबंधित बैंक को इसकी सूचना दें। साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से संबंधित मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू करने में मदद मिल सकती है।
कार्यक्रम के आयोजन में बिलासपुर पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश दिनेश ने सहयोग दिया। बैंक की ओर से कार्यक्रम में 100 से अधिक सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एसोसिएशन के अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया गया।