सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Providing water to every farm is the government's priority: Mukesh Agnihotri

हर खेत तक पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मुकेश अग्निहोत्री

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Providing water to every farm is the government's priority: Mukesh Agnihotri
उपमुख्यमंत्री बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए- स्रोत- व
विज्ञापन
बद्दी में विश्व जल दिवस पर राज्य स्तरीय जल महोत्सव में बोले उप मुख्यमंत्री
Trending Videos


दून और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में ट्यूबवेल स्थापित करने के लिए 2-2 करोड़ रुपये देने की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य सभी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाना और हर खेत तक सिंचाई योग्य पानी पहुंचाना है। वह दून के बद्दी में विश्व जल दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय जल महोत्सव समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने दून और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में ट्यूबवेल स्थापित करने के लिए 2-2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। इसमें 1-1 करोड़ रुपये जलशक्ति विभाग और 1-1 करोड़ रुपये बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा दिए जाएंगे। इसके अलावा दोनों क्षेत्रों में जलशक्ति विभाग के सुचारू संचालन के लिए 50-50 नए पद भरने का आश्वासन दिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नालागढ़-बद्दी राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य का मुद्दा केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि कार्य जल्द शुरू हो सके। साथ ही हरियाणा के कालका से बद्दी तक सड़क सुधार का मामला भी केंद्र सरकार के समक्ष रखा जाएगा। कार्यक्रम में दून के विधायक राम कुमार चौधरी और नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने अपने-अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को लेकर मांगें भी रखीं।

बीबीएन में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
उन्होंने बताया कि प्रदेश में 297 इलेक्ट्रिक और 250 डीजल बसें खरीदी जा रही हैं। आवश्यकता के अनुसार दून और नालागढ़ क्षेत्रों में भी बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके अलावा दून के जोहड़जी मेले को जिला स्तरीय करने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने एचआरटीसी की शिमला-रामशहर बस सेवा को साई तक बढ़ाने और कुठाड़ बस सेवा के विस्तार की संभावनाएं तलाशने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनी का शुभारंभ, सम्मानित किए गए उत्कृष्ट कार्यकर्ता
कार्यक्रम के दौरान जल शक्ति विभाग की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। उप मुख्यमंत्री ने लोगों से विभाग की कार्यप्रणाली को समझने का आग्रह किया। इस अवसर पर जल प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को नीर नारी सम्मान, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और बसाल व पंजैहरा पंचायतों को जल योजनाओं के बेहतर संचालन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed