सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The road in New Kathed in Solan caved in a foot; the bridge also broke, disrupting traffic

Bilaspur News: सोलन में न्यू कथेड़ में एक फीट धंसी सड़क<bha>;</bha> डंगा भी टूटा,आवाजाही ठप

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The road in New Kathed in Solan caved in a foot; the bridge also broke, disrupting traffic
न्यू कथेड़ को जाने वाली धंसी सड़क और टूटा हुआ डंगा। संवाद
विज्ञापन
फोरलेन की सर्विस लेन में फिर से आनी शुरू हो गई दरारें, नहीं निकला कोई स्थायी समाधान
Trending Videos

बीते दिनों हुई बारिश से शिव मंदिर के आसपास की जमीन में मंडराया खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर पुलिस लाइन के विपरीत न्यू कथेड़ क्षेत्र में शिव मंदिर के पास सड़क एक बार फिर धंस गई है। करीब 100 मीटर हिस्से में जमीन धंसने से सड़क लगभग एक फीट तक नीचे चली गई, वहीं हाल ही में लगाया गया डंगा भी टूट गया है। स्थिति बिगड़ने के कारण पिछले तीन दिनों से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस सेवा भी बंद करनी पड़ी है। बारिश के बाद क्षेत्र में हालात और खराब हो गए हैं। सर्विस लेन में भी दरारें बढ़ गई हैं और कई जगह जमीन लगातार धंस रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या बार-बार सामने आ रही है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से पहले मरम्मत कार्य के तहत डंगा लगाया गया था, लेकिन वह भी कुछ ही समय में टूट गया। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अब घूमकर हाईवे तक पहुंचना पड़ रहा है।
उपायुक्त ने भी किया था दौरा



न्यू कथेड़ में धंस रही जगह का मुआयना करने के लिए उपायुक्त मनमोहन शर्मा भी मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया था कि जल्द जगह को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रोटेक्ट किया जाएगा, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ है। अब शिव मंदिर के पास फिर दरारें काफी गहरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
न्यू कथेड़ को जाने वाली सड़क एक बार फिर धंस गई है। हाल ही में लगाया गया डंगा भी टूट गया है, जबकि सर्विस लेन में भी दरारें आ गई हैं। इस मामले को लेकर उपायुक्त से मुलाकात की जाएगी और आग्रह किया जाएगा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सड़क का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए जाएं, ताकि लोगों को बार-बार दिक्कत न झेलनी पड़े।
सरदार सिंह ठाकुर, पार्षद,वार्ड-17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed