सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Annual fair of Danon Devta in Kunihar on 25th and 26th March

Bilaspur News: कुनिहार में दानों देवता की वार्षिक जातरा 25 व 26 मार्च को

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Annual fair of Danon Devta in Kunihar on 25th and 26th March
कुनिहार में दानों देवता की वार्षिक जात्रा के आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक करते हुए भक्त। संव
विज्ञापन
आयोजन को लेकर कमेटी ने की बैठक
Trending Videos

संवाद नयूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। दानों देवता की वार्षिक जातरा इस वर्ष 25 व 26 मार्च को कुनिहार में निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी तैयारियों को जल्द पूरा करने का निर्णय लिया गया। यह धार्मिक आयोजन प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर, राज दरबार कुनिहार के प्रांगण में होगा। जातरा से पहले क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। समिति के अनुसार कुनिहार के श्रद्धालु सुन्नी, तत्तापानी से दानों महाराज की रथ यात्रा (जातरा) को विधिवत रूप से लेकर आएंगे। 25 मार्च को बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुन्नी, तत्तापानी के लिए रवाना होंगे। शाम करीब 5 बजे जातरा तालाब मंदिर कुनिहार पहुंचेगी, जहां से यह नगर की परिक्रमा करते हुए ठाकुरद्वारा मंदिर प्रांगण तक जाएगी। यहां विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। 26 मार्च को नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। समिति ने बताया कि तैयारियों को लेकर साफ-सफाई, सजावट, ठहरने और भोजन सहित सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। साथ ही क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दानों महाराज के दर्शन करने की अपील की गई है। इस बैठक में देवेंद्र कुमार उपाध्याय, अरविंद जोशी, रितेश जोशी, आशीष द्विवेदी, मुकेश शर्मा, प्रदीप पुरी, रोहित जोशी, ललित जोशी, यशु शर्मा, भूपेंद्र भारद्वाज, अमन अत्री, राजीव शर्मा, मनोज उपाध्याय, धवन कुमार, बोवी कंवर और महेंद्र कंवर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed