सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Rain spoils the wrestling competition of Ghumarwin Summer Festival, first day's program cancelled

Bilaspur News: बारिश ने घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव के दंगल पर फेरा पानी, पहले दिन का कार्यक्रम रद्द

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 08 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Rain spoils the wrestling competition of Ghumarwin Summer Festival, first day's program cancelled
ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं में कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ करते एसपी संदीप धवल व अन्य अधिकारी। स्र
विज्ञापन
एसपी ने पारंपरिक झंडा रस्म अदा कर कराया शुभारंभ
Trending Videos

शुभारंभ के कुछ देर बाद ही तेज बारिश, पहलवान और दर्शक मायूस

संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। राज्य स्तरीय घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव के तहत होने वाला पारंपरिक दंगल इस बार पहले ही दिन मौसम की बेरुखी का शिकार हो गया। बुधवार को दंगल का भव्य शुभारंभ पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने मुख्यातिथि के रूप में किया। उन्होंने पारंपरिक झंडा रस्म अदा कर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई, लेकिन शुरुआत के कुछ ही समय बाद तेज बारिश ने पूरे आयोजन पर पानी फेर दिया।

दंगल देखने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग मेला मैदान में जुटने लगे थे। पहलवानों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा था। प्रारंभिक दौर में बाल केसरी वर्ग के तहत बच्चों की एक-दो कुश्तियां ही शुरू हो पाई थीं कि अचानक मौसम ने करवट ले ली और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि आयोजकों को मजबूरन दंगल को बीच में ही रोकना पड़ा और पहले दिन का पूरा कार्यक्रम रद्द घोषित करना पड़ा। दंगल के आयोजन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा कई दिनों से व्यापक तैयारियां की जा रही थीं। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा की अगुवाई में पुलिस जवान दिन-रात मैदान को तैयार करने में जुटे हुए थे। कुश्ती के लिए विशेष रूप से अखाड़ा तैयार किया गया था, लेकिन पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण मैदान पहले ही गीला हो चुका था। बुधवार को हुई तेज बारिश ने इसे पूरी तरह अनुपयोगी बना दिया। आयोजकों ने बारिश के बीच भी दंगल को जारी रखने के प्रयास किए, लेकिन लगातार बरसात के चलते सभी कोशिशें विफल रहीं। इससे न केवल पहलवानों को निराशा हुई, बल्कि दूर-दराज से पहुंचे दर्शकों को भी मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले दंगल प्रतियोगिता के लिए नगर परिषद घुमारवीं से मेला मैदान तक एक भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई थी। इसमें पहलवानों, स्थानीय लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। अब आयोजकों और खेल प्रेमियों की निगाहें वीरवार पर टिकी हुई हैं। यदि मौसम साफ रहता है, तो दंगल प्रतियोगिता को दोबारा शुरू करने की तैयारी की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि वे हर संभव प्रयास करेंगे कि पारंपरिक कुश्तियों का रोमांच बरकरार रहे और इस बहुप्रतीक्षित आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।

ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं में कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ करते एसपी संदीप धवल व अन्य अधिकारी। स्र

ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं में कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ करते एसपी संदीप धवल व अन्य अधिकारी। स्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed

Array ( [_id] => 42972c4e-d8a9-11e1-975e-d4ae52ba91ad [unique_id] => 324 [parent_id] => 9086a488-d88c-11e1-975e-d4ae52ba91ad [level] => 2 [slug] => bilaspur [header_image] => http://img.amarujala.com/2012/09/11/bilaspur-504f5ac694d3e.jpg [sec_url] => /city/bilaspur/ [first_parent_slug] => city [is_on_sitemap] => 1 [status] => enable [meta_title] => HP News, Bilaspur News in Hindi, Local Bilaspur News, Bilaspur News, Hindi News [meta_keyword] => Latest Bilaspur News, Breaking News, Local Bilaspur News, News Headlines [meta_desc] => Amarujala Bilaspur News in Hindi: Read all Bilaspur Headlines from Bilaspur a Local News Paper, Amarujala a leading Hindi News Paper of Himachal. Get update on Bilaspur Breaking News on Politics, Crime, Business, Economy and other topics. [google_keyword] => Headlines [GroupId] => 9086a488-d88c-11e1-975e-d4ae52ba91ad [autotaging] => [title] => Bilaspur [title_hn] => बिलासपुर [created_at] => 2012-07-28T11:42:07.000000Z [updated_at] => 2022-01-07T07:44:30.000000Z [created_by] => 6ba09ac2-d565-11e1-975e-d4ae52ba91ad [updated_by] => 60c854ac8ebc3e87100c3238 [description] => ???????? [type] => city [meta] => Array ( [title] => [description] => [keyword] => [google_keyword] => ) [near_by] => Array ( [0] => 77b4a72a-d8aa-11e1-975e-d4ae52ba91ad [1] => 1cad450a9fec33dfb721594ffe02e38a [2] => 9572c9c4-d8a8-11e1-975e-d4ae52ba91ad ) [full_slug] => himachal-pradesh/bilaspur [slug_process] => 2 [hyper_id] => 1cad450a9fec33dfb721594ffe02e38a [image] => /2022/01/07/bilaspur_1641541451.jpeg [property_id] => 57398d264f1c1b0016ac7a02 [client_id] => 57398d264f1c1b0016ac7a05 [menu] => 0 [message] => [promo_description] => [title_seo] => [title_seo_hn] => )