फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Restore Shimla-Haripur bus service via Subathu immediately: Pankaj

शिमला-हरिपुर वाया सुबाथू बस सेवा तत्काल बहाल करें : पंकज

Thu, 06 Aug 2026 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 06 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Restore Shimla-Haripur bus service via Subathu immediately: Pankaj
बरोटीवाला कालेज में विभिन्न  प्रतियोगिता में भाग लेते हुए विद्यार्थी- स्रोत- कालेज
हरिपुर पंचायत प्रतिनिधिमंडल ने एचआरटीसी के कार्यकारी निदेशक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। सुबाथू छावनी से सटी ग्राम पंचायत हरिपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कार्यकारी निदेशक से मुलाकात की। उन्होंने शिमला-हरिपुर-कुठाड़ वाया सुबाथू बस सेवा को तत्काल शुरू करने की जोरदार मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने विभाग को एक ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह मांग जल्द पूरी नहीं हुई, तो क्षेत्र के लोग जन आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
ज्ञापन में बताया गया कि यह सरकारी बस सेवा बीते एक साल से पूरी तरह ठप है। यह बस सेवा क्षेत्र की जनता के लिए जीवनरेखा मानी जाती है। सरकारी बस बंद होने के बाद एक निजी बस चली, लेकिन कुछ समय बाद वह वैकल्पिक व्यवस्था भी बंद हो गई। इसके बाद से लोगों के पास आवागमन का कोई साधन नहीं है।
विज्ञापन

हरिपुर पंचायत के पूर्व प्रधान पंकज ने बताया कि बस सेवा बंद होने से स्कूली विद्यार्थियों, कॉलेज छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और स्थानीय व्यापारियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि आईजीएमसी शिमला सहित अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए जाने वाले बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को भी भारी दिक्कतें आ रही हैं। क्षेत्र के लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए भी आवागमन में समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम की ओर से आश्वासन दिया कि इस रूट पर संबंधित अधिकारियों से उच्च स्तरीय बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि रूट पर आ रही तकनीकी खामियों को दूर कर समस्या का स्थायी और त्वरित समाधान निकाला जाएगा।

इस अवसर पर हरिपुर पंचायत के पूर्व प्रधान पंकज कुमार, शेर सिंह, रवि शर्मा, सोहन लाल, मुकेश, दयानंद, राम स्वरूप और लेख राम उपस्थित थे। इनके साथ क्षेत्र के कई अन्य ग्रामीण और युवा भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर अपनी मांग को मजबूती से रखा। उन्होंने उम्मीद जताई कि एचआरटीसी जल्द ही इस समस्या का समाधान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed