फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Retired employees of the Naina Devi Temple Trust unite for pensions.

Bilaspur News: पेंशन के लिए एकजुट हुए नयना देवी मंदिर न्यास के सेवानिवृत्त कर्मचारी

Mon, 10 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Retired employees of the Naina Devi Temple Trust unite for pensions.
आमसभा के बाद उपायुक्त से मिलते हुए मंदिर न्यास श्री नयना देवी जी सेवानिवृत कर्मचारी संघ के प्रत
आम सभा में उठाई मांग, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
विज्ञापन

महेंद्र सिंह ठाकुर बने महासचिव, सदा राम शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान की जिम्मेदारी

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी। मंदिर न्यास श्री नयना देवी जी के सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ की आमसभा में पेंशन की मांग को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। आमसभा में सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों के हितों से जुड़े मामलों को प्रभावी ढंग से सरकार के समक्ष उठाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया।
आमसभा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नरोत्तम दत्त शर्मा और संयोजक लेखराम कौंडल की संयुक्त अध्यक्षता में हुई। इस दौरान संघ की मांगों को लेकर मंदिर न्यास श्री नयना देवी जी के आयुक्त और उपायुक्त बिलासपुर के समक्ष मामला रखने का निर्णय लिया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पेंशन सुविधा की मांग को लेकर प्रयासरत हैं। संघ के नवनियुक्त महासचिव महेंद्र सिंह ठाकुर और अध्यक्ष रमन कुमार शर्मा ने कहा कि मंदिर न्यास श्री नयना देवी जी के सेवानिवृत्त कर्मचारी लंबे समय से पेंशन संबंधी मांग उठा रहे हैं। कहा कि मंदिर न्यास दयोटसिद्ध, जिला हमीरपुर के कर्मचारियों को जिस तर्ज पर पेंशन सुविधा दी जा रही है, उसी आधार पर श्री नयना देवी मंदिर न्यास के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी पेंशन का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मांग सेवानिवृत्त कर्मचारियों के भविष्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी है। संघ इस मामले को संबंधित अधिकारियों और सरकार के समक्ष लगातार उठाएगा। आमसभा में संघ के पदाधिकारियों में आंशिक फेरबदल भी किया गया। पहले महासचिव बनाए गए सदा राम शर्मा के स्थान पर अब महेंद्र सिंह ठाकुर को महासचिव चुना गया। वहीं सदा राम शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान का दायित्व सौंपा।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त एसडीओ प्रेम चंद शर्मा को संगठन में परामर्शदाता शामिल किया गया। वहीं विजय ठाकुर को पेंशन इकाई का संगठन सदस्य चुना गया। पदाधिकारियों ने कहा कि पेंशन की मांग को हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आत्माराम शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके अलावा पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर के माध्यम से भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांग सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना नहीं है। संघ लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जायज अधिकार और भविष्य की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे सरकार के समक्ष रखना चाहता है। इसके लिए सभी सदस्यों से एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। आमसभा में मौजूद सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और पेंशन की मांग को प्रभावी ढंग से सरकार के समक्ष उठाने में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। आमसभा में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कमल चंदेल, सदा राम शर्मा, अधीक्षक अर्जुन सिंह ठाकुर और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रोशन लाल शर्मा सहित अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed