{"_id":"6a7341d60d82f0cbfd064f89","slug":"road-not-built-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-164981-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बलिदान के 27 साल बाद भी कच्ची है नायक मंगल सिंह संपर्क सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बलिदान के 27 साल बाद भी कच्ची है नायक मंगल सिंह संपर्क सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने उपायुक्त और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर उठाई मांग
कारगिल बलिदानी के नाम पर गेट बनाने की घोषणा भी अधूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। कारगिल युद्ध में देश के लिए बलिदान देने वाले नायक मंगल सिंह के सम्मान में घोषित कार्य 27 साल बाद भी पूरे नहीं हो पाए हैं। बलिदानी के घर तक जाने वाली संपर्क सड़क आज भी पक्की नहीं हो सकी है, जबकि सड़क के आरंभिक स्थल बच्छरेटू में बलिदानी के नाम पर गेट बनाने की घोषणा भी अधूरी है।
ग्रामीणों ने अब इस मामले को लेकर उपायुक्त बिलासपुर, लोक निर्माण विभाग झंडूता के अधिशाषी अभियंता और बरठीं के सहायक अभियंता को पत्र भेजकर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान नायक मंगल सिंह बलिदान हुए थे। उस समय तत्कालीन सहकारिता राज्यमंत्री रिखी राम कौंडल ने घोषणा की थी कि बलिदानी के घर तक जाने वाली संपर्क सड़क को पक्का किया जाएगा और बच्छरेटू में नायक मंगल सिंह के नाम से प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। लेकिन करीब तीन दशक बीतने के बाद भी दोनों घोषणाएं पूरी नहीं हो पाई हैं। इस मांग को लेकर कई बार सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया।
पूर्व उपप्रधान ग्राम पंचायत कोसरियां एवं राजा भर्तृहरि समिति के प्रधान जय चंद, मनोज कुमार, लंबरदार एवं समिति के कोषाध्यक्ष बुद्धि सिंह, नानक चंद, राकेश कुमार, तरसेम ठाकुर और प्रकाश चंद सहित अन्य ग्रामीणों ने सड़क को पक्का करने और गेट निर्माण की मांग दोहराई है। लोक निर्माण विभाग बरठीं के सहायक अभियंता सचिन नड्डा ने बताया कि संपर्क सड़क की मरम्मत करवा दी गई है। सड़क को पक्का बजट का प्रावधान होने पर किया जाएगा।