{"_id":"69b80a9e3602d733170fbdc8","slug":"sheep-herder-murder-case-police-find-crucial-clues-four-people-summoned-for-questioning-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-156094-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेड़पालक हत्याकांड : पुलिस को मिले अहम सुराग, चार लोग पूछताछ के लिए तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेड़पालक हत्याकांड : पुलिस को मिले अहम सुराग, चार लोग पूछताछ के लिए तलब
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
टावर से टावर डंप डाटा भी एकत्र कर रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। शाहतलाई थाना क्षेत्र की सलवाड़ पंचायत के मलोट इलाके में भेड़पालक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस जांच तेज हो गई है। पुलिस ने शक के आधार पर पालमपुर और कुल्लू क्षेत्र के चार लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया है। जांच के दौरान पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग भी लगे हैं और हर कड़ी को जोड़ते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंचने के करीब मानी जा रही है।
पुलिस मोबाइल टावरों से टावर डंप डाटा भी एकत्र कर रही है, जिससे मामले की गुत्थी सुलझाने में मदद मिलने की उम्मीद है। टावर डंप डाटा किसी निश्चित समय के दौरान किसी क्षेत्र के मोबाइल टावर से जुड़े सभी मोबाइल फोन का रिकॉर्ड होता है। इसमें कॉल लॉग, टेक्स्ट मैसेज, आईएमईआई नंबर और लोकेशन जैसी जानकारियां शामिल होती हैं। जांच एजेंसियां इस तकनीक का उपयोग आपराधिक मामलों में संदिग्धों की पहचान और उनकी लोकेशन का पता लगाने के लिए करती हैं। बता दें कि मलोट क्षेत्र में शुक्रवार रात अज्ञात व्यक्ति ने एक भेड़पालक का गला काटकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले तक उसके साथ काम करने वाले दोनों व्यक्ति वहीं मौजूद थे, लेकिन उनमें से एक दो दिन पहले ही वहां से चला गया था। इसके बाद मौके पर संजू और उसका एक साथी ही रह गए थे। ऐसे में हत्या किसने और किन परिस्थितियों में की, यह पुलिस के लिए बड़ी पहेली बना हुआ है। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्या कुल्हाड़ी या दराट जैसे धारदार हथियार से की गई है। हालांकि घटनास्थल से अभी तक कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि हत्या के मामले में जांच जारी है और पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos