सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Six wards of Municipal Council Bilaspur are reserved for women.

Bilaspur News: नगर परिषद बिलासपुर के छह वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 30 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Six wards of Municipal Council Bilaspur are reserved for women.
विज्ञापन
बिलासपुर में नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए वार्डवार आरक्षण रोस्टर जारी
Trending Videos

श्री नयना देवी, बिलासपुर सहित सभी निकायों में तय हुआ आरक्षण
एससी, एससी महिला, महिला व सामान्य वर्ग के लिए वार्डों का निर्धारण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने जिला बिलासपुर में आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 के मद्देनजर नगर परिषदों तथा नगर पंचायतों के लिए वार्डवार आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार सभी निकायों में आरक्षण नियमानुसार निर्धारित किया गया है।
नगर परिषद बिलासपुर में कुल 11 वार्ड निर्धारित किए गए हैं, जिनमें एक वार्ड अनुसूचित जाति, एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला, पांच वार्ड महिलाओं, चार वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। निहाल, रौड़ा, कोसरियां, चंगर, गुरुद्वारा वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। स्टेडियम वार्ड अनुसूचित जाति महिला, लखनपुर वार्ड अनुसूचित जाति, मेन मार्केट, लक्ष्मीनारायण, टाउन हॉल और धौलरा वार्ड सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। नगर परिषद श्री नयना देवी जी में कुल सात वार्ड निर्धारित किए गए हैं, जिनमें एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला, तीन वार्ड महिलाओं, तीन वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। परिषद के अंतर्गत देवी, तारा, कालिका वार्ड सामान्य वर्ग में रखे गए हैं, दुर्गा वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है, जबकि शीतला, शक्ति, अंबिका वार्ड महिलाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। नगर पंचायत तलाई में कुल सात वार्डों में एक वार्ड अनुसूचित जाति, एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला, तीन वार्ड महिलाओं, दो वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। घाटीवाली सत्थ, अपरवाली सत्थ, गुरनाझाड़ी वार्ड महिलाओं के लिए, तलाई बाजार वार्ड अनुसूचित जाति, सेउ वार्ड अनुसूचित जाति महिला, निचली सत्थ और बरयाह वार्ड सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि नगर निकाय चुनावों के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से तथा नियमानुसार पूरी की गई है, ताकि चुनाव निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
नवगठित नपं झंडूता में भी चार वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित
नगर पंचायत झंडूता में कुल सात वार्डों में एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला, तीन वार्ड महिलाओं, तीन वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण तय किया गया है। थाप्पर वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। आनंदघाट, झंडू, बैहरन वार्ड सामान्य वर्ग में रखे गए हैं, जबकि जेजवीं, छोटी बिलौर, बडवाड़ और वांडा वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
इनसेट
नवगठित नपं स्वारघाट में भी चार वार्ड महिलाओं के लिए
इसी प्रकार नगर पंचायत स्वारघाट में भी कुल सात वार्डों में एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला, तीन वार्ड महिलाओं, तीन वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षण निर्धारित किया गया है। दभेटा, समलेटू, थापना वार्ड सामान्य वर्ग के लिए, मटनोह, कुटेहला, मंजेहड़ वार्ड महिलाओं के लिए, काथला वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed