{"_id":"68b520cddd1d5b5bfc0b2afb","slug":"taktapur-blind-murder-solved-and-illegal-affair-identified-as-motive-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: अवैध संबंध में पुजारी की हुई हत्या, आरोपी ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: अवैध संबंध में पुजारी की हुई हत्या, आरोपी ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 01 Sep 2025 10:00 AM IST
विज्ञापन
सार
बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में रविवार तड़के पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि हत्या का कारण अवैध संबंध था।
हत्या की गुत्थी सुलझी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र मे हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अवैध संबध ही हत्या का कारण बना। फिलहाल, पुलिस जांच कार्रवाई में जुटी है। दरअसल, रविवार तड़के मंदिर में पूजा करने वाले पुजारी की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस सभी एन्गल से जांच में जुटी इस दौरान पता चला कि मृतक जागेश्वर पाठक, पाठ बाबा मंदिर का पुजारी था।
Trending Videos
मंदिर के सामने खेत में अधिया खेती के दौरान आरोपी सुरेश धुरी की पत्नी के साथ उसका प्रेम संबंध हो गया था। जिससे आरोपी और एवं उसकी पत्नी का 6 महीने पहले सामाजिक तलाक भी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी मृतक से इसी अवैध संबंध के कारण बैर रखना था और शनिवार रात में सही समय देखकर अपने दोस्तों आरोपी हेमकुमार धुरी पिता हरिराम धुरी उम्र 26 वर्ष साकिन डढहा वार्ड 10 बोदरी थाना चकरभाटा,आरोपी धनराज बंदे पिता जवाहर लाल बंदे उम्र 21 वर्ष बनाक चौक माता चौरा के पास सिरगिट्टी,आरोपी मुकेश धुरी पिता चंद्रप्रकाश धुरी उम्र 23 वर्ष निवासी अमौरा थाना जरहा गांव जिला मुंगेली के साथ मोटरसाइकिल की पूजा करने के बहाने उसे बाहर बुलाया और ईट और वाहन के सस्पेंशन पाइप से वार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर सभी वहां से फरार हो गए।
बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह, एएसपी ग्रामीण अर्चना झा और एसडी ओपी कोटा और थाना प्रभारी तखतपुर साथ ही ACCU की टीम हत्या की गुत्थी सुलझाने जुटी हुई थी। पुलिस की सक्रियता से 12 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझ गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।