सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur-Chhattisgarh News ›   Massive Fire in the Teak Forest of Sipat, Bilaspur

Bilaspur Forest Fire: सीपत क्षेत्र के सागौन जंगल में आग, वन विभाग की लापरवाही से धू-धू जल रहे बहुमूल्य पेड़

अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 26 Mar 2026 11:02 PM IST
Massive Fire in the Teak Forest of Sipat, Bilaspur
छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के सीपत क्षेत्र के नीरतू गांव के सागौन जंगल में भीषण आग लग गई है। इस आग ने वन संपदा को गहरे संकट में डाल दिया है और बहुमूल्य पेड़ धू-धू कर जल रहे हैं। जंगल में रहने वाले वन्य जीवों का अस्तित्व भी खतरे में पड़ गया है।

आग की लपटें कई हिस्सों तक पहुंच चुकी हैं, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि आग लगने की सूचना समय रहते वन विभाग को दे दी गई थी। 

हालांकि, विभाग की ओर से अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखाई गई। लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचने के बजाय वातानुकूलित कमरों में बैठे रहे। वे केवल फोन के जरिए निर्देश देते रहे और जमीनी स्तर पर कोई मदद नहीं भेजी।

पर्याप्त कर्मचारी और आग बुझाने के लिए जरूरी संसाधनों की व्यवस्था भी नहीं की गई। ग्रामीणों और वन विभाग के कुछ कर्मचारियों को ही सीमित साधनों से आग बुझाने के प्रयास करने पड़ रहे हैं। बिना पर्याप्त उपकरणों और सुरक्षा के वे घंटों तक आग से जूझ रहे हैं। तेज हवाओं के कारण आग बार-बार फैल जाती है, जिससे उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है।

वन विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल
इस पूरे घटनाक्रम ने वन विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और वे इसे विभाग की घोर लापरवाही मान रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय पर अधिकारी मौके पर पहुंचते। समुचित प्रबंधन किया जाता, तो आग को शुरुआती स्तर पर ही काबू में किया जा सकता था।
 
सागौन जंगल में आग से भारी नुकसान
सागौन के बहुमूल्य पेड़ों के जलने से वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। जंगल में रहने वाले कई वन्य जीवों का जीवन भी संकट में है। आग की लपटें आसपास के गांवों में भी दहशत का माहौल बना रही हैं। तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अयोध्या एयरपोर्ट का विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण किया

26 Mar 2026

अष्टमी पर 200 किमी पद यात्रा कर बलरामपुर में देवीपाटन पहुंचे भुर्जी समाज के श्रद्धालु

26 Mar 2026

अयोध्या में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, डीएम ने अफवाहों से बचने की अपील की

26 Mar 2026

लखनऊ: कैफे आजमी सभागार में कुंवरपाल सिंह स्मृति सम्मान से प्रख्यात साहित्यकार ए अरविंदाक्षन को किया सम्मानित

26 Mar 2026

डीजल-पेट्रोल का संकट गहराया, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़

26 Mar 2026
विज्ञापन

बाराबंकी में डीजल संकट गहराया, पेट्रोल पंपों पर भीड़

26 Mar 2026

Durg-Bhilai: गैस सिलिंडर लेने गए युवक के साथ बाउंसरों ने की मारपीट, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

26 Mar 2026
विज्ञापन

काशीपुर: चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर मां बाल सुंदरी देवी के जयकारों से गूंजी शहर की गलियां

पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा शुरू, 12 घंटे का सफर सिर्फ 45 मिनट में होगा तय

26 Mar 2026

Bageshwar: हकीकत से कोसों दूर हर घर जल योजना, बूंद-बूंद के लिए मीलों सफर तय करने को मजबूर ग्रामीण

26 Mar 2026

चंपावत नगर के बालेश्वर महादेव मंदिर में कन्या पूजन का आयोजन

26 Mar 2026

लोहाघाट: यूपीएससी में 69वीं रैंक लाने वाले अनुप पंत को विधायक ने किया सम्मानित

26 Mar 2026

हल्द्वानी में वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, कई बीघा जंगल धधका

26 Mar 2026

Bageshwar: चैत्राष्टमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, कन्या पूजन का आयोजन भी हुए

26 Mar 2026

पिथौरागढ़ में देर रात से गैस वितरण केंद्रों पर उमड़ रही उपभोक्ताओं की भीड़

26 Mar 2026

Pithoragarh: डिप्लोमा इंजीनियरों ने कहा मांगें पूरी होने तक नहीं लौटेंगे काम पर

26 Mar 2026

सुबह से ही लगी है पेट्रोल पंपों पर लाइन, कई ड्राई हो गए

26 Mar 2026

मां कामाख्या धाम महोत्सव में निरहुआ ने बिखेरे रंग, 'चले जब चाप के बाबा का बुलडोजर' पर झूमे लोग

26 Mar 2026

चित्रकूट: गल्ले से लदे ट्रक ने गिराए बिजली के खंभे, दो दर्जन गांवों की आपूर्ति बाधित

26 Mar 2026

हाथरस की मंडी में लंबे समय से खराब पड़ी हाई मास्क लाइट

26 Mar 2026

फतेहाबाद के टोहाना में नहर किनारो के निर्माण में अनियमितता होने पर लोगो में रोष, सरकार से कार्रवाई की मांग

26 Mar 2026

भिवानी में बिसलवास में ट्रैक्टर और एक्सयूवी की टक्कर, ट्रैक्टर पलटा; दो घायल, अस्पताल में भर्ती

26 Mar 2026

फतेहाबाद के जाखल में अमृत योजना के तहत पेयजल मीटर लगाने पहुंची टीम का विरोध, कार्य रुकवाया

26 Mar 2026

Kullu: अष्टमी पर महिलाओं ने किया भजन कीर्तन

26 Mar 2026

Solan: जिला स्तरीय माता मनसा मेले में किया जा रहा दंगल का आयोजन

26 Mar 2026

Asalpur Dham: चैत्र नवरात्र पर आसलपुर धाम में आस्था का सैलाब, पर्वत चीरकर प्रकट हुईं थी मां | Chaitra Navratri

26 Mar 2026

Prayagraj - यूपी बोर्ड की फर्जी मार्कशीट बेचने वाले दो जालसाज गिरफ्तार, पुलिस ने आजमगढ़ से दबोचा

26 Mar 2026

श्री अलोपशंकरी का दर्शन करने के लिए लगी लंबी कतार, महाष्टमी पर गूंजे जयकारे

26 Mar 2026

हरदोई: ट्रक ने बाइक सवार दंपती और बेटी को कुचला, तीनों की मौके पर मौत

26 Mar 2026

पीयू चंडीगढ़ फायरिंग के आरोपी शूटर का एनकाउंटर

26 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed