Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Public Outrage in Tohana, Fatehabad, Over Irregularities in Canal Embankment Construction; Demand for Government Action
{"_id":"69c51a631d6702b8820b1ff7","slug":"video-public-outrage-in-tohana-fatehabad-over-irregularities-in-canal-embankment-construction-demand-for-government-action-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में नहर किनारो के निर्माण में अनियमितता होने पर लोगो में रोष, सरकार से कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में नहर किनारो के निर्माण में अनियमितता होने पर लोगो में रोष, सरकार से कार्रवाई की मांग
नहरी विभाग के ठेकेदार द्वारा भाखड़ा नहर के किनारो को पक्का करने काम में अनियमितता बरती जाने के चलते लोगों में रोष बना हुआ है जिसके चलते सरकार व प्रशासन से जांच के आगामी कार्रवाई की मांग की गई है। जानकारी अनुसार नहरी विभाग के ठेकेदार दलाल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा नहर के दोनों तरफ के किनारों को पक्का किया जा रहा है लेकिन घास व मिट्टी के ऊपर बाजरी और सीमेंट के मिश्रण को डाला जा रहा है जिसकी पकड़ कमजोर होगी।
किसान नेता जग्गी महल ने बताया कि नहरी विभाग के ठेकेदार द्वारा नियमों की अवहेलना करते हुए मिट्टी व हरी घास के ऊपर ही मिश्रण डाला जा रहा है, जिससे यह नहर कमजोर बनेगी इस ठेकेदार के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
नहरी विभाग के कार्यकारी अभियंता श्याम ढींगड़ा ने बताया कि दलाल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा यह कार्य किया जा रहा है जिसकी निगरानी के लिए जेई की नियुक्ति कर दी है। ठेकेदार द्वारा जो अनियमितता बरती जा रही है इसलिए उक्त कार्य को रिजेक्ट करके दोबारा से बनवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त ठेकेदार की पेमेंट को होल्ड पर रख दिया है, पूरी गुणवत्ता से निर्माण होने के बाद ही पेमेंट की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।