सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Vyas Charitable Trust's general meeting concluded, NR Sharma became the president

Bilaspur News: व्यास चैरिटेबल ट्रस्ट की आम सभा सम्पन्न, एनआर शर्मा बने प्रधान

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 26 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Vyas Charitable Trust's general meeting concluded, NR Sharma became the president
व्यास चेरीटेबल ट्रस्ट के नव निर्वाचित प्रधान व अन्य । स्रोत: ट्रस्ट
विज्ञापन
बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन कर सामाजिक कार्यों की समीक्षा की
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। व्यास चैरिटेबल ट्रस्ट की आम सभा रविवार को एक होटल किया गया। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी शमशेर गौतम ने की, जबकि मुख्य संरक्षक नंद प्रकाश बोहरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में ट्रस्ट द्वारा वर्षभर किए गए सामाजिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक के दौरान वित्त सचिव अधिवक्ता विजय चंदेल ने वार्षिक लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। सभी सदस्यों ने रिपोर्ट पर संतोष व्यक्त किया। बैठक में सर्वसम्मति से ई. एनआर शर्मा को व्यास चैरिटेबल ट्रस्ट का नया प्रधान चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव वित्त सचिव विजय चंदेल ने रखा, जिसका समर्थन टीसी सैणी और दिनेश शर्मा ने किया। इसके बाद सभी सदस्यों ने एकमत होकर उनके नाम पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही शेष कार्यकारिणी के गठन का अधिकार नव-निर्वाचित प्रधान एनआर शर्मा को सौंपा गया। नवनियुक्त प्रधान ने सभी ट्रस्टियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों को और अधिक विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एम्स बिलासपुर में चल रही लंगर सेवा को और अधिक व्यवस्थित व प्रभावी बनाया जाएगा।।उन्होंने सभी सदस्यों से भविष्य में भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया।
बता दें कि व्यास चैरिटेबल ट्रस्ट का गठन वर्ष 2019 में 21 सदस्यों द्वारा किया गया था। गठन के बाद से ही ट्रस्ट लगातार सामाजिक सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। ट्रस्ट द्वारा अब तक अनेक उल्लेखनीय सामाजिक कार्य किए गए हैं, जिनमें एम्स बिलासपुर में नियमित लंगर सेवा का संचालन, मंडी माणवां एवं रघुनाथपुरा में बच्चों को स्वेटर वितरण,कोरोना महामारी के दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से दो बार खाद्य सामग्री वितरण, दयोली वृद्धाश्रम को वित्तीय सहायता एवं आवश्यक दैनिक वस्तुएं प्रदान, लुहणू मैदान में पुलिस भर्ती के दौरान करीब 800 अभ्यर्थियों के लिए एक सप्ताह तक भोजन व्यवस्था, गरीब बेटियों की शादी हेतु वित्तीय सहायता, आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों की शिक्षा में सहयोग, एम्स बिलासपुर परिसर में बच्चों के पार्क निर्माण हेतु आर्थिक सहायता,आपदा राहत में भी निभाई अहम भूमिका प्रमुख है।
वर्ष 2025 में आई आपदा के दौरान ट्रस्ट द्वारा प्रभावित लोगों को 175 तिरपाल वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री राहत कोष में ट्रस्ट की ओर से पांच लाख रुपये की राशि भी प्रदान की गई। वर्ष 2024 में गठित कार्यकारिणी के कार्यों पर भी चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि एम्स प्रशासन से अनुमति लेकर फूड प्लाजा में लंगर बूथ स्थापित किया गया है, जहां वर्तमान में नियमित रूप से लंगर सेवा सुचारू रूप से संचालित हो रही है। बैठक में पूर्व प्रधान पवन चंदेल, चेयरमैन विजय कुमार, सचिव सुरेश कुमार चौधरी, अतिरिक्त सचिव टीसी सैणी, सलाहकार अशोक सैणी, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed