सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jhanduta MLA Jeetram Katwal listened to Mann Ki Baat with the workers.

Bilaspur News: झंडूता विधायक जीतराम कटवाल ने कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 26 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Jhanduta MLA Jeetram Katwal listened to Mann Ki Baat with the workers.
झंडूता में मन की बात कार्यक्रम सुनते विधायक जीतराम कटवाल व अन्य। स्रोत: भाजपा
विज्ञापन
बोले- विकसित भारत जनभागीदारी से ही संभव, ग्रामीण क्षेत्रों का किया दौरा
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या केंद्र सरकार का नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश के नागरिक इस लक्ष्य की दिशा में निरंतर सार्थक योगदान दे रहे हैं और जमीनी स्तर पर हो रहे कार्य इसका प्रमाण हैं।
रविवार को विधायक जीतराम कटवाल ने झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-65 पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने और प्रेरित करने वाला माध्यम है, जो राष्ट्र निर्माण में नई ऊर्जा प्रदान करता है। इस संस्करण में प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए आत्मनिर्भर भारत, सशक्त युवा, सशक्त नारी शक्ति, समृद्ध किसान, तकनीकी रूप से सक्षम समाज तथा सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ा राष्ट्र बनाने की बात कही है। कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तुत प्रेरक उदाहरण यह दर्शाते हैं कि देश के विभिन्न हिस्सों में लोग पर्यावरण संरक्षण, नवाचार, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। यह जनभागीदारी ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। इसके उपरांत जीतराम कटवाल ने झंडूता पंचायत के बड़ी-बिल्लौर गांव में पूर्व प्रधान राकेश चंदेल के भाई रविंद्र चंदेल के निवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भी सहभागिता की। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। इसके बाद उन्होंने मलांगण, घंडीर, निहाण और गालियां पंचायतों का दौरा कर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया और ग्रामीणों से संवाद किया। विधायक ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य जारी हैं। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं और चहुंमुखी विकास को लेकर उनकी प्राथमिकता स्पष्ट है और इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed