{"_id":"69ef20ff735b38adb008c926","slug":"video-bilaspur-government-senior-secondary-school-baihal-approved-for-nss-half-unit-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैहल को एनएसएस हाफ यूनिट की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैहल को एनएसएस हाफ यूनिट की मंजूरी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैहल को लंबे समय के प्रयासों के बाद राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की हाफ यूनिट की आधिकारिक स्वीकृति मिल गई है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है और इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह सफलता सामूहिक प्रयास, धैर्य और निरंतर मेहनत का परिणाम है। एनएसएस के माध्यम से अब विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। प्रबंधन ने इस उपलब्धि में पूर्व प्रवक्ता (अंग्रेजी) जोगिंदर सिंह के योगदान की विशेष सराहना की गई है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान एनएसएस यूनिट की स्थापना के लिए लगातार प्रयास किए और इसकी मजबूत नींव रखी। बताते चलें कि प्रधानाचार्य केवल कृष्ण के कार्यभार संभालने के बाद इस प्रक्रिया को नई दिशा और गति मिली। उनके मार्गदर्शन और प्रशासनिक प्रयासों से इस लक्ष्य को प्राप्त करना संभव हो पाया। टीजीटी मेडिकल नवदीप चंद की भूमिका भी इस प्रक्रिया में अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और उच्च अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए मात्र दो दिनों के भीतर इस यूनिट की स्वीकृति सुनिश्चित करवाई। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस सफलता में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजपाल सहित सभी सदस्यों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह केवल एक यूनिट की स्वीकृति नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का विकास होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।