{"_id":"69ef46dc27a9a09cc3015350","slug":"video-19th-district-level-iti-sports-competition-inaugurated-in-bilaspur-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बिलासपुर में 19वीं जिला स्तरीय आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता का शुभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बिलासपुर में 19वीं जिला स्तरीय आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता का शुभा
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर में सोमवार को 19वीं जिला स्तरीय निजी एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि उप निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा बिलासपुर अरुण गौतम ने किया। यह प्रतियोगिता 27 अप्रैल से 2 मई 2026 तक महिला व पुरुष वर्ग में आयोजित की जा रही है। इसमें जिले भर के निजी व सरकारी आईटीआई संस्थानों के प्रशिक्षु विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यातिथि अरुण गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से खेल को खेल भावना से खेलने और बेहतर प्रदर्शन कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। आयोजन को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उद्घाटन समारोह में संस्थान के अधिकारी, प्रशिक्षक, छात्र-छात्राएं और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अरुण गौतम ने कहा कि खेलकूद से युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है, इसलिए सभी प्रतिभागी खेल भावना से खेलें और बेहतर प्रदर्शन करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।