{"_id":"69ef6a20654e1a786601ff98","slug":"career-counselling-session-held-at-mazari-school-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-158767-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मजारी स्कूल में हुआ कॅरिअर काउंसलिंग सत्र आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मजारी स्कूल में हुआ कॅरिअर काउंसलिंग सत्र आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 27 Apr 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
मजारी स्कूल में आयोजित करियर काउंसलिंग सत्र में मौजूद विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विदेश में पढ़ाई के लिए छात्रों को किया प्रेरित
इंग्लैंड में कार्यरत इंजीनियर आरोही शर्मा ने साझा किए अनुभव
बिना तैयारी विदेश जाने वाले छात्रों को करना पड़ता है संघर्ष
अपनी क्षमता पहचान कर ही चुनें कॅरिअर: विशेषज्ञ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मजारी में विद्यार्थियों के लिए कॅरिअर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंग्लैंड से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त कर मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत इंजीनियर आरोही शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की।
उन्होंने विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ाई और कॅरिअर बनाने से जुड़ी आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्र का सपना विदेश में पढ़ाई या नौकरी करने का है, तो उसे अपने विद्यार्थी जीवन में ही अंग्रेजी भाषा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अंग्रेजी ही विभिन्न देशों को जोड़ने का माध्यम है और इसी कारण आईलेट्स, सेट जैसे टेस्ट पास करना अनिवार्य होता है, जो भाषा की समझ को परखते हैं। आरोही ने बताया कि विदेशों की चमक-दमक आकर्षित जरूर करती है, लेकिन उस स्तर तक पहुंचने के लिए ठोस ज्ञान और मेहनत जरूरी है। बिना तैयारी के विदेश जाने वाले कई छात्रों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए अपनी क्षमता और रुचि के अनुसार ही करियर का चयन करना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत में आईएएस और आईपीएस जैसी प्रतिष्ठित नौकरियों को पाने का सपना कई छात्र देखते हैं, लेकिन सफलता वही हासिल करता है जो स्कूली स्तर से ही लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर मेहनत करता है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह ठाकुर ने आरोही शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह इसी गांव की प्रतिभाशाली छात्रा रही हैं और उन्होंने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। यह सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य नीलम, प्रवक्ता अनुराधा शर्मा, राजेश शर्मा सहित अध्यापिका हरप्रीत कौर, सतनाम कौर, रेखा अत्री, रेणु शर्मा और शैली अग्निहोत्री सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X