सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cabinet expansion may happen soon in Himachal Sukhu reached Delhi will meet Rahul Gandhi

Himachal : हिमाचल में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिल्ली पहुंचे सुक्खू; राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 12 Jun 2025 10:20 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कांग्रेस हाईकमान से चर्चा करने के लिए नई दिल्ली गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Cabinet expansion may happen soon in Himachal Sukhu reached Delhi will meet Rahul Gandhi
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द हो सकता है। मंत्रिमंडल में खाली चल रहे पद को भरने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस संबंध में कांग्रेस हाईकमान से चर्चा करने के लिए नई दिल्ली गए हैं। सुक्खू कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने का कार्यक्रम है।

Trending Videos


मंत्रिमंडल विस्तार के अलावा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं संगठन पर भी राहुल से चर्चा करने के बाद फैसला हो सकता है। छह महीने पहले कार्यकाल पूरा होने और एक परिवार एक पद के आधार पर प्रतिभा सिंह को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के पद से हटना पड़ रहा है। सुक्खू सरकार का ढाई साल का कार्यकाल पूरा हो गया। प्रदेश में सुक्खू सरकार का आधा कार्यकाल पूरा होने पर सीएम बुधवार को हाईकमान से मिलने नई दिल्ली पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों से उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी नई दिल्ली जाकर केंद्रीय नेताओं से भेंट की है। हालांकि, विक्रमादित्य ने राहुल और प्रियंका को 23 जून को शिमला में स्थापित की जा रही पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर शिमला आने का न्योता भी दिया है।

ये भी पढ़ें- Himachal Weather: लू की चपेट में आधा हिमाचल, मनाली 18, कल्पा 20 साल बाद सर्वाधिक गर्म, जानें कब कूल होगा मौसम
 

सुंदर ठाकुर व संजय रतन को मंत्री बनाने की चर्चा
कुल्लू से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर या ज्वालामुखी से विधायक संजय रतन को मंत्री बनाया जा सकता है। दोनों के नामों पर मंथन चल रहा है। चर्चा तो यह भी है कि राज्य मंत्रिमंडल में एक महिला विधायक को भी स्थान दिया जा सकता है। ऐसा कुछ हुआ तो उपचुनाव में जीती लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा को भी मौका मिल सकता है। चर्चा कांग्रेस अध्यक्ष को शिमला संसदीय क्षेत्र से एक मंत्री को ड्रॉप कर बनाने की भी है। ऐसे में कैबिनेट में दो पदों को भरा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed