फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   chamba earthquake 3 magnitude 5 km depth august 14 2026

Earthquake In Himachal: चंबा में सुबह-सुबह 3.0 तीव्रता का भूकंप, पांच KM गहराई में था केंद्र; कोई नुकसान नहीं

Fri, 14 Aug 2026 10:24 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 14 Aug 2026 10:24 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के चंबा में शुक्रवार सुबह 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप सुबह 6:36 बजे दर्ज किया गया और इसका केंद्र जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे रहा। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार भूकंप से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
chamba earthquake 3 magnitude 5 km depth august 14 2026
भूकंप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.0 रही। भूकंप सुबह 6 बजकर 36 मिनट 28 सेकंड पर आया और इसका केंद्र जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र 33.131 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.585 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। 5 किलोमीटर की गहराई के कारण इसे उथले स्तर का भूकंप माना जाता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते शुरुआती रिपोर्टों में किसी बड़े नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। हालांकि, चंबा और आसपास का क्षेत्र भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। केंद्र सरकार के अनुसार कांगड़ा-चंबा-धर्मशाला क्षेत्र सीस्मिक जोन-V में आता है, जो देश का सबसे अधिक भूकंप जोखिम वाला जोन है।
 

भूकंप के दौरान क्या करें?

घर के अंदर हों तो

  • घबराएं नहीं और जितना संभव हो सुरक्षित स्थान पर रहें।
  • जमीन पर झुकें और मजबूत मेज या फर्नीचर के नीचे शरण लें।
  • मेज न हो तो सिर और चेहरे को बाजुओं से ढककर कमरे के किसी सुरक्षित कोने में बैठें।
  • खिड़कियों, शीशों, दरवाजों और ऐसी वस्तुओं से दूर रहें जो गिर सकती हैं।
  • झटके रुकने तक अनावश्यक रूप से इधर-उधर न जाएं।

घर के बाहर हों तो

  • जहां हैं, वहीं सुरक्षित स्थान पर रुकें और इमारतों से दूर रहें।
  • पेड़ों, स्ट्रीट लाइट, बिजली और टेलीफोन की तारों से दूरी बनाए रखें।
  • खुले स्थान पर हैं तो झटके रुकने तक वहीं रहें।
  • इमारतों के बाहरी हिस्से, निकास द्वार और दीवारों के पास जाने से बचें।
  • टूटते कांच, गिरती दीवारों और अन्य वस्तुओं से विशेष सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed