Earthquake In Himachal: चंबा में सुबह-सुबह 3.0 तीव्रता का भूकंप, पांच KM गहराई में था केंद्र; कोई नुकसान नहीं
हिमाचल प्रदेश के चंबा में शुक्रवार सुबह 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप सुबह 6:36 बजे दर्ज किया गया और इसका केंद्र जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे रहा। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार भूकंप से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
EQ of M: 3.0, On: 14/08/2026 06:36:28 IST, Lat: 33.131 N, Long: 76.585 E, Depth: 5 Km, Location: Chamba, Himachal Pradesh.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @DrNKalaiselvi @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/vK4RMMP5XI— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) August 14, 2026विज्ञापन
भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते शुरुआती रिपोर्टों में किसी बड़े नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। हालांकि, चंबा और आसपास का क्षेत्र भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। केंद्र सरकार के अनुसार कांगड़ा-चंबा-धर्मशाला क्षेत्र सीस्मिक जोन-V में आता है, जो देश का सबसे अधिक भूकंप जोखिम वाला जोन है।
भूकंप के दौरान क्या करें?
घर के अंदर हों तो
- घबराएं नहीं और जितना संभव हो सुरक्षित स्थान पर रहें।
- जमीन पर झुकें और मजबूत मेज या फर्नीचर के नीचे शरण लें।
- मेज न हो तो सिर और चेहरे को बाजुओं से ढककर कमरे के किसी सुरक्षित कोने में बैठें।
- खिड़कियों, शीशों, दरवाजों और ऐसी वस्तुओं से दूर रहें जो गिर सकती हैं।
- झटके रुकने तक अनावश्यक रूप से इधर-उधर न जाएं।
घर के बाहर हों तो
- जहां हैं, वहीं सुरक्षित स्थान पर रुकें और इमारतों से दूर रहें।
- पेड़ों, स्ट्रीट लाइट, बिजली और टेलीफोन की तारों से दूरी बनाए रखें।
- खुले स्थान पर हैं तो झटके रुकने तक वहीं रहें।
- इमारतों के बाहरी हिस्से, निकास द्वार और दीवारों के पास जाने से बचें।
- टूटते कांच, गिरती दीवारों और अन्य वस्तुओं से विशेष सावधानी बरतें।