{"_id":"6a4152f54d7d8f84f00500cb","slug":"25-people-killed-in-five-road-accidents-in-30-days-chamba-news-c-88-1-ssml1006-188198-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 30 दिन में पांच सड़क हादसों में 25 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 30 दिन में पांच सड़क हादसों में 25 लोगों की मौत
Mon, 29 Jun 2026 10:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
नकरोड़–हिमगिरि डैम साइड सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त कार।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। बीते 30 दिन में चंबा जिले की सड़कों ने 25 लोगों की जान ले ली। महज एक महीने के भीतर हुई पांच बड़ी वाहन दुर्घटनाओं ने कई परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं।
कहीं तीन सगे भाइयों की एक साथ मौत हुई तो कहीं नानी, मामी और भांजे की जिंदगी का सफर एक ही हादसे में थम गया। इन दुर्घटनाओं ने न सिर्फ जिले को झकझोर दिया बल्कि सड़क सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
30 मई को चंबा-पांगी मार्ग पर साच जोत के समीप टैक्सी गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी। हादसा इतना भयावह था कि शवों को खाई से निकालने में दो दिन लग गए।
विज्ञापन
इसके बाद 16 जून को पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बौंखरी मोड़ के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो युवकों की जान चली गई।
18 जून को पुखरी-मसरूंड मार्ग पर बोलेरो वाहन खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे जिले को झकझोर दिया, क्योंकि मृतकों में तीन सगे भाई भी शामिल थे।
27 जून को भरमौर विधानसभा क्षेत्र के उरेई-सामरा मार्ग पर कार दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में नानी, मामी और भांजा शामिल थे, जिनकी एक साथ मौत ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया।
इसके अगले ही दिन 28 जून को नकरोड़-हिमगिरी मार्ग पर एक और कार दुर्घटना में चार लोगों की जान चली गई। इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी आपस में रिश्तेदार थे।
एक महीने के भीतर हुई इन पांच दुर्घटनाओं ने भले ही 25 लोगों की जान ली हो लेकिन पीछे छूटे परिवारों को ऐसे जख्म दे गए हैं जो शायद कभी नहीं भर पाएंगे। शुरुआती जांच में कुछ हादसों में क्रैश बैरियर की कमी सामने आई है, जबकि कुछ मामलों में चालक की लापरवाही भी वजह मानी जा रही है। हालांकि सभी दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों की जांच पुलिस कर रही है।
जिले में वाहन दुर्घटनाओं की संख्या चिंताजनक रूप से बढ़ी है। वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और पहाड़ी सड़कों पर पूरी सतर्कता के साथ वाहन चलाएं। हाल के सभी हादसों की जांच जारी है और रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। विजय सकलानी, पुलिस अधीक्षक, चंबा