{"_id":"6a41542d8735c6bd44052f94","slug":"fathers-funeral-procession-taken-out-before-daughters-wedding-chamba-news-c-88-1-cmb1003-188203-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बेटी के निकाह से पहले उठा पिता का जनाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बेटी के निकाह से पहले उठा पिता का जनाजा
Mon, 29 Jun 2026 10:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुराह (चंबा)। नकरोड़-हिमगिरी मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। जिस घर में 2 जुलाई को बेटी के निकाह (शादी) की तैयारियां पूरे उत्साह से चल रही थीं, वहीं अब मातम पसरा हुआ है।
हादसे में परिवार के मुखिया शुक्रदीन की मौत हो गई, जिससे बेटी की शादी की खुशियां गहरे शोक में बदल गईं। शुक्रदीन अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना शुरू हो चुका था और विवाह की तैयारियां अंतिम चरण में थीं लेकिन शनिवार देर रात हुए हादसे ने परिवार की सारी खुशियों पर ग्रहण लगा दिया।
एक ओर बेटी ने अपने पिता का साया खो दिया तो दूसरी ओर शादी का माहौल मातम में बदल गया। नकरोड़-हिमगिरी मार्ग पर डैम सड़क के समीप हुआ हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में शुक्रदीन के साथ उनके भतीजे सलमान की भी मौत हो गई। दोनों एक ही वाहन में सवार थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। जिस आंगन में कुछ दिनों बाद खुशियां आने वाली थीं, वहां अब परिजनों की चीख-पुकार और मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने भी इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए शोक व्यक्त किया।