पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Process of Kurla-Kharoti road construction accelerated.

Chamba News: कुरला-खरोटी सड़क निर्माण की प्रक्रिया तेज

Mon, 29 Jun 2026 10:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 29 Jun 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
Process of Kurla-Kharoti road construction accelerated.
बनीखेत (चंबा)। लोक निर्माण विभाग मंडल डलहौजी के उपमंडल बनीखेत के अंतर्गत प्रस्तावित कुरला से खरोटी सड़क निर्माण परियोजना को गति देने के लिए विभाग ने आवश्यक औपचारिकताओं की प्रक्रिया तेज कर दी है।
विज्ञापन

इसी क्रम में विभागीय अधिकारियों ने संबंधित स्थल का दौरा कर ग्रामीणों के सहयोग से राजस्व दस्तावेज तैयार करने के लिए जरूरी डाटा एकत्रित किया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत जिजूंता की प्रधान सपना देवी सहित क्षेत्र के कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रस्तावित सड़क के लिए भूमि और राजस्व संबंधी आवश्यक जानकारी विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध करवाई, ताकि दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग उपमंडल बनीखेत के सहायक अभियंता सुनील धवन ने बताया कि राजस्व दस्तावेज तैयार होने के बाद मामले को वन भूमि स्वीकृति (एफआरए) के लिए भेजा जाएगा। वन विभाग से मंजूरी मिलने के बाद सड़क निर्माण की आगामी औपचारिकताओं को पूरा कर कार्य शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कुरला-खरोटी सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। इससे ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होने के साथ क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed