{"_id":"698622c64af609d6ff0ba260","slug":"2793-voters-will-decide-in-chuwadi-nagar-panchayat-chamba-news-c-88-1-cmb1003-174048-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चुवाड़ी नगर पंचायत में 2,793 मतदाता करेंगे फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चुवाड़ी नगर पंचायत में 2,793 मतदाता करेंगे फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 06 Feb 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। उपमंडल भटियात के तहत आने वाली नगर पंचायत चुवाड़ी में आगामी पंचायत चुनाव के लिए 2,793 मतदाता अपने मत से भावी उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। उपमंडलीय प्रशासन ने मतदाता सूची जारी कर दी है और इसे विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर निरीक्षण के लिए भी उपलब्ध कराया गया है।
नगर पंचायत चुवाड़ी में कुल सात वार्ड हैं। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से थोड़ी अधिक है। कुल 1,403 महिला और 1,390 पुरुष मतदाता हैं। हालांकि अंतर ज्यादा नहीं है, लेकिन हर एक वोट चुनावी नतीजे में निर्णायक हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी चुनाव में उम्मीदवारों को जीतने के लिए महिला मतदाताओं का समर्थन प्राप्त करना अहम होगा।
वार्डवार मतदाताओं की संख्या
कुठेड़ – 403
भलाड़ा – 570
त्रिमथ – 284
सुदली – 489
मेडिकल कॉलोनी – 271
कस्बा चुवाड़ी-1 – 341
कस्बा चुवाड़ी-2 – 435
Trending Videos