सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pariksha Pe Charcha programme: Anushka Sharma tells PM Modi, I treat exams like a festival

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम: पीएम मोदी से बोलीं लाहाैल की अनुष्का, परीक्षा को उत्सव की तरह लेती हूं

अशोक राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Feb 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

 परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में लाहौल की अनुष्का ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद किया। शुक्रवार को हुए परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए देश भर से 36 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। 

Pariksha Pe Charcha programme: Anushka Sharma tells PM Modi, I treat exams like a festival
लाहौल की अनुष्का ने पीएम मोदी से संवाद किया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में लाहौल की अनुष्का ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद किया। शुक्रवार को हुए परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए देश भर से 36 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। हिमाचल प्रदेश से अनुष्का एकमात्र थीं। प्रधानमंत्री से संवाद के दौरान अनुष्का ने कहा कि परीक्षा को हमें उत्सव की तरह लेना चाहिए। मैं परीक्षा को उत्सव की तरह लेती हूं। इससे आपको किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। प्रधानमंत्री ने अनुष्का की हिम्मत और हाैसले को भी सराहा।

Trending Videos

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी इसको शेयर किया है। अनुष्का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल उदयपुर की कक्षा दसवीं की छात्रा हैं। उदयपुर स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश विद्यार्थी ने अनुष्का की इस उपलब्धि को असाधारण बताते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद अनुष्का ने यह सिद्ध कर दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी मंजिल दूर नहीं। उन्होंने इसे विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। अनुष्का की इस सफलता से जिले के अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल ने वर्चुअल माध्यम से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में लिया भाग
 राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शुक्रवार को लोकभवन से वर्चुअल माध्यम से 9वें परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया। परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने परीक्षा, तनाव प्रबंधन और जीवन कौशल से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें विद्यार्थियों के साथ साझा कीं। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए मार्गदर्शन को शैक्षणिक के साथ सामान्य जीवन में भी ईमानदारी से आत्मसात करें। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा एवं लोक भवन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed