{"_id":"6a0f3bad2cf641de61017515","slug":"500-rupee-note-in-hand-eyes-on-cash-chamba-news-c-88-1-cmb1014-184105-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 500 का नोट हाथ में, नजर कैश पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 500 का नोट हाथ में, नजर कैश पर
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 21 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
बनीखेत की एक दुकान का सीसीटीवी फुटेज का फोटो जहां संदिग्ध महिलाएं दिखी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
500 का नोट हाथ में, नजर कैश पर
बनीखेत बाजार में खरीदारी के बहाने ठगी करने वाला महिलाओं का गिरोह सक्रिय
हाथ में 500 का नोट लेकर आती हैं, दुकानदार को उलझाकर सामान ले जाती हैं
सीसीटीवी में कैद हो चुकी हैं तस्वीरें, व्यापार मंडल अध्यक्ष की सतर्कता बरतने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत बाजार में इन दिनों खरीदारी के बहाने ठगी करने वाला एक शातिर महिला गिरोह व्यापारियों के लिए सिरदर्द बन गया है।
हाथ में 500 रुपये का नोट लेकर दुकान में पहुंचने वाली ये महिलाएं बातों और चालाकी में दुकानदारों को ऐसा उलझाती हैं कि देखते ही देखते नकदी और सामान गायब हो जाते हैं। हैरानी की बात है कि इस खेल की तस्वीरें अब सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो चुकी हैं। इसके बाद बाजार में दहशत बढ़ गई है।
व्यापार मंडल के प्रधान संजीव ठाकुर ने बताया कि बुधवार को बनीखेत बाजार में कुछ संदिग्ध महिलाएं देखी गईं जो दुकानदारों को भ्रमित कर ठगी की वारदात को अंजाम दे रही हैं। ये महिलाएं दुकानों पर सामान खरीदने के बहाने पहुंचती हैं और 500 रुपये का नोट दिखाकर दुकानदार को उलझा देती हैं। इस दौरान चालाकी से 500 रुपये का नोट, खरीदा गया सामान और बची हुई रकम लेकर मौके से भाग जाती हैं। कई दुकानदारों ने ऐसी गतिविधियों को लेकर चिंता जताई है। संजीव ठाकुर ने बताया कि एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में भी इन महिलाओं की गतिविधियां कैद हुई हैं। उन्होंने सभी दुकानदारों से अपील की है कि नकदी लेन-देन के दौरान विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों का आभास होता है तो तुरंत उसका हुलिया, पता अथवा अन्य जानकारी व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों के साथ साझा करें जिससे समय रहते ऐसे ठग गिरोहों पर नजर रखी जा सके। व्यापार मंडल ने प्रशासन और पुलिस से भी बाजार क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। व्यापारियों और आम लोगों को ठगी का शिकार होने से बचाया जा सके।
--
Trending Videos