{"_id":"6a6e2ab4391a7d7828067113","slug":"a-four-member-team-will-investigate-complaints-against-the-panchayat-secretary-chamba-news-c-88-1-cmb1010-191851-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चार सदस्यों की टीम करेगी पंचायत सचिव के विरुद्ध शिकायतों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चार सदस्यों की टीम करेगी पंचायत सचिव के विरुद्ध शिकायतों की जांच
Sat, 01 Aug 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15वें वित्त आयोग के 2020-21 से 2026 के कार्यों, बीपीएल का लाभ देने के लगे हैं आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। विकास खंड सलूणी की पंचायत बाड़का में पंचायत सचिव के कार्यों को लेकर शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। खंड विकास अधिकारी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार पंचायत सचिव के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है।
जारी नोटिस के अनुसार शिकायत में 15वें वित्त आयोग के तहत वर्ष 2020-21 से 2025-26 तक किए गए कार्यों, कथित रूप से गलत तरीके से बीपीएल लाभ दिए जाने और 7 जुलाई को आयोजित ग्राम सभा में प्रधान के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति की ओर से अध्यक्षता किए जाने जैसे मामलों की जांच की जाएगी।
जांच समिति में समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी सुरेश कुमार को अध्यक्ष, कनिष्ठ अभियंता, पंचायत निरीक्षक और एक पंचायत सचिव को सदस्य बनाया गया है। समिति 4 अगस्त को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत बाड़का कार्यालय में जांच करेगी। संबंधित पक्षों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (पंचायती राज) और खंड विकास अधिकारी सलूणी की ओर से जारी एक अन्य कार्यालय आदेश में पंचायत सचिव शिव कुमार को आगामी आदेशों तक मुख्यालय विकास खंड कार्यालय सलूणी में तैनात किया है। पंचायत मौड़ा के पंचायत सचिव राजमल को अतिरिक्त कार्यभार के रूप में ग्राम पंचायत बाड़का का दायित्व सौंपा गया है। शिव कुमार को निर्देश दिए हैं कि वे दो दिन के भीतर पंचायत का संपूर्ण रिकॉर्ड राजमल को सौंपकर मुख्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करें।