फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Accused of pushing son into the Ravi river remanded to three-day custody.

Chamba News: तीन दिन की रिमांड पर बेटे को रावी में धक्का देने का आरोपी

Wed, 12 Aug 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 12 Aug 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Accused of pushing son into the Ravi river remanded to three-day custody.
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से होगी गहन पूछताछ, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

रावी में लापता बच्चे की तलाश में दिनभर चला सर्च ऑपरेशन, नहीं मिली कोई सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। छह वर्षीय बेटे को रावी नदी में धक्का देने के आरोपी हितेश कुमार को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस दौरान आरोपी से घटना को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी है।
पुलिस को दिए बयान में आरोपी हितेश कुमार पुत्र जयपाल निवासी गांव डभूंई डाकघर कियाणी ने बताया कि वह सोमवार रात अपने छह वर्षीय बेटे को लेकर परेल पुल पहुंचा। आरोप है कि उसने बच्चे को पुल से रावी नदी में धक्का दे दिया। घटना के बाद से पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी से यह जानने का प्रयास कर रही है कि वह बच्चे को पुल तक क्यों लेकर गया और घटना के पीछे उसकी क्या मंशा थी। इसके अलावा पुलिस घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले की हर एंगल से छानबीन कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
रावी नदी में देर शाम तक नहीं मिला लापता बच्चे का सुराग
पुलिस, एनडीआरएफ और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से चलाया सर्च अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। रावी नदी में लापता छह वर्षीय बच्चे की तलाश में बुधवार को पुलिस, एनडीआरएफ और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण बचाव दल को तलाशी अभियान के दौरान काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम तक अभियान जारी रहा लेकिन टीम को बच्चे के संबंध में कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने रावी नदी के किनारे और संभावित स्थानों पर बच्चे की तलाश की। जलस्तर अधिक होने और नदी के तेज बहाव के चलते सर्च ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना रहा। ग्रामीण भी टीमों के साथ तलाश में जुटे रहे। देर शाम तक लगातार तलाश के बावजूद बच्चे का कोई पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण अभियान को रोकना पड़ा। अब वीरवार सुबह मौसम और नदी की स्थिति को देखते हुए एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। पुलिस और बचाव दल बच्चे की तलाश के लिए संभावित स्थानों को चिह्नित कर अभियान आगे बढ़ाएंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed