{"_id":"6a7ca9435a77fea5de0486e5","slug":"government-bus-bound-for-kudan-from-chamba-struggles-passengers-continue-journey-in-a-taxi-chamba-news-c-88-1-ssml1006-193031-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा से कुडण जा रही सरकारी बस हांफी, टैक्सी में रवाना हुईं सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा से कुडण जा रही सरकारी बस हांफी, टैक्सी में रवाना हुईं सवारियां
Wed, 12 Aug 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों ने रूट पर पुरानी बसें भेजने का लगाया आरोप, आए दिन हो रहीं खराब
एक घंटे तक दूसरी बस का किया इंतजार, फिर टैक्सी में पूरा करना पड़ा सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। चंबा से कुडण जा रही एचआरटीसी बस खज्जियार से एक किलोमीटर दूर घटू मंदिर के पास हांफ गई। 15 सवारियों को आगे का सफर टैक्सी में पूरा करना पड़ा। बस बुधवार को सुबह 9 बजे चंबा से कुडण के लिए निकली थी। वाया खज्जियार-डलहौजी होकर बस ने कुडण जाना था लेकिन रास्ते में ही बस हांफ गई।
सवारियों में बिपन कुमार, अजय कुमार, सविता कुमारी, रमन कुमार, जितेंद्र और सोनू ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि इस रूट पर चलने वाली बस बीच रास्ते में हांफी न हो। इससे पहले भी कई बार बस खराब होने पर सवारियों को टैक्सी से अपना सफर पूरा करना पड़ा है। ऐसे में सरकार और प्रशासन को चाहिए कि इस रूट पर नई बसों को चलाएं। एक घंटे तक सवारियां इसी आस में सड़क के किनारे इंतजार करती रहीं कि शायद एचआरटीसी दूसरे बस को भेजेगा लेकिन जब चालक-परिचालक ने दूसरी आने से मना किया तो उन्होंने आगे का सफर टैक्सी में तय करने का मन बनाया। उधर, डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी आने से बस खराब हो गई थी। इसे ठीक करवाने के लिए मैकेनिक को भेज दिया गया है।
--