{"_id":"6a7caa4051c8c718940266ef","slug":"wooden-bridge-collapses-in-hillu-twan-pickup-truck-narrowly-escapes-accident-chamba-news-c-88-1-ssml1004-192976-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हिल्लू टवान में लकड़ी का पुल टूटा, हादसे से बाल-बाल बची पिकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हिल्लू टवान में लकड़ी का पुल टूटा, हादसे से बाल-बाल बची पिकअप
Wed, 12 Aug 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोग बोले- स्थानीय लोगों के लिए आवाजाही का महत्वपूर्ण साधन है यह पुल
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। हिल्लू टवान में हिल्लू नाले पर बना लकड़ी का अस्थायी पुल मंगलवार शाम छोटी पिकअप गुजरते समय टूट गया। पुल का हिस्सा टूटने के बावजूद पिकअप नाले में गिरने से बाल-बाल बची। हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों में सरकार और प्रशासन के प्रति रोष है।
ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से सड़क सुविधा के अभाव में उन्हें इसी तरह के अस्थायी पुलों और जोखिम भरे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है।
गांव हिल्लू टवान निवासी सत्य प्रकाश, राजीव कुमार, अमित कुमार और केवल कुमार ने बताया कि बुधवार शाम को पिकअप लकड़ी के पुल से गुजर रही थी। इसी दौरान पुल का हिस्सा टूट गया। चालक ने वाहन को संभाल लिया जिससे बड़ा हादसा टल गया। अगर वाहन नाले में गिर जाता तो जान-माल का नुकसान हो सकता था। हिल्लू नाले पर बना यह पुल स्थानीय लोगों के लिए आवाजाही का महत्वपूर्ण साधन है। क्षेत्र में सड़क सुविधा न होने से लोगों को सामान और अन्य आवश्यक सामग्री लाने-ले जाने के लिए इसी मार्ग पर निर्भर रहना पड़ता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन की लापरवाही के कारण उन्हें लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि नाले पर जल्द सुरक्षित और स्थायी पुल का निर्माण करवाया जाए। उधर, आवासीय आयुक्त अमनदीप सिंह ने बताया कि विभागीय टीम को मौके पर भेज कर पुल की दशा को लेकर अपडेट लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे।
--