{"_id":"6a7ca9b2357b55fd7106dbc4","slug":"road-constructed-demand-to-start-bus-service-chamba-news-c-88-1-ssml1007-193065-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सड़क बनी, बस शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सड़क बनी, बस शुरू करने की मांग
Wed, 12 Aug 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 12 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
चंबा उपायुक्त को विभिन्न मांगों बारे ज्ञापन देने के बाद बात करते सिल्लाघ्राट पंचायत के लोग।सं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहो (चंबा)। सिल्लाघ्राट पंचायत के वनून, कुलियादा, गोटा, चलांगल, ओरल पनियाली, बगड़ा, ब्रियुली, सुनेल और केहल गांव के लोगों ने मांगों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने बताया कि इन गांवों को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने पूरा कर दिया है। सड़क को पक्का भी कर दिया है। ग्रामीणों ने उक्त मार्ग पर बस सुविधा शुरू करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और विद्यार्थियों, बुजुर्गों तथा कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने उपायुक्त से परिवहन विभाग के माध्यम से जल्द बस सुविधा शुरू करवाने का आग्रह किया। ज्ञापन में ग्रामीणों ने गांव के बच्चों की शिक्षा से जुड़ी समस्या भी उठाई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में माध्यमिक विद्यालय खोला गया है लेकिन अभी तक विद्यालय का अपना भवन नहीं है। विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विद्यालय भवन के निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने की भी मांग की। संवाद