{"_id":"69f38ac3e42b83fca70313bf","slug":"allegations-of-molestation-and-threats-with-a-sickle-chamba-news-c-88-1-ssml1004-182102-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: छेड़छाड़ और दाराती से धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: छेड़छाड़ और दाराती से धमकाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 30 Apr 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। स्कूल से भाई के बच्चों को लाने के लिए गई लड़की के साथ छेड़छाड़ करने और परिवार को दराती दिखाकर जान से मारने की शिकायत पुलिस के पास पहुंची है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 29 मई को वह करीब 3 बजे भाई के बच्चों को स्कूल से लाने के लिए गई थीं। इस दौरान अजय अपनी दोनों बेटियों के साथ हटली स्कूल की तरफ आ रहा था। अचानक वह उनके सामने आया और रास्ता रोक दिया। आरोपी बाजू से पकड़कर खींचने लगा। जैसे-तैसे वह उसके चुंगल से छूटकर घर पहुंचीं।
घर लौटने पर पिता को घटना की जानकारी दी। जब पिता ने आरोपी अजय से पूछा तो आरोपी ने अपने घर से एक दराती निकाली और मेरे पिता, मुझे और मेरे पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos