सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   On a Political Tour, He Began an OPD Upon Seeing Patients

Chamba News: राजनीतिक दौरे पर गए, मरीज देखकर शुरू कर दी ओपीडी

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 30 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
On a Political Tour, He Began an OPD Upon Seeing Patients
पांगी दौरे पर मरीजों को जरूरी चिकित्सी परामर्श देते विधायक डॉ. जनकराज।
विज्ञापन
पांगी गए विधायक डॉ. जनकराज ने मरीजों को दवाइयां भी लिखीं
Trending Videos

रीढ़, दिमागी बीमारी से जूझ रहे मरीजों को दिए चिकित्सीय परामर्श

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजनीतिक दौरे पर जनजातीय क्षेत्र पांगी गए विधायक डॉ. जनकराज ने उस समय वहां अपनी ओपीडी शुरू कर दी जब उनके पास कई मरीज चिकित्सीय परामर्श लेने के लिए पहुंच गए।
रीढ़ और दिमाग की नसों का इलाज करवाने के लिए महिलाओं व बच्चों को लेकर अभिभावक उनके पास पहुंचे। उन्होंने मरीजों की रिपोर्ट देखकर जरूरी चिकित्सीय परामर्श दिए। इलाज के लिए जरूरी दवाइयां भी मरीजों को लिखीं। टेस्ट करवाने के लिए टांडा और आईजीएमसी में जाने के लिए स्वयं संबंधित डॉक्टरों को फोन कर आग्रह किया ताकि मरीजों को वहां जाकर भटकना न पड़े। विधायक ने कहा कि राजनीति में उनका आने का मकसद ही जन सेवा करना है। लोगों से जुड़े मुद्दों को वह विधानसभा में उठाते हैं। जब कोई व्यक्ति चिकित्सीय परामर्श लेने के लिए उनके पास आता है तो उसे वह जरूरी परामर्श भी देते हैं। इसके बदले में उन्होंने आज तक किसी भी मरीज से कोई डिमांड नहीं रखी। केवल समाज सेवा मानकर उनकी मदद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed