सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Butt ITI Wins Volleyball Match

Chamba News: बट्ट आईटीआई ने जीता वॉलीबाल मैच

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 30 Apr 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Butt ITI Wins Volleyball Match
चंबा के आईटीआई बोंखरी मोड़ में खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यति​थि​ को सम्मानित करते पर
विज्ञापन
बोंखरी मोड़ में अंतर आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
Trending Videos

10 आईटीआई संस्थाओं के 234 खिलाड़ी बहा रहे जीत के लिए पसीना

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। जिला आईटीआई स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में चार दिवसीय अंतर आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता का वीरवार को शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत मार्चपास्ट से हुई। इसमें विभिन्न आईटीआई संस्थानों की टीमों ने अनुशासन और एकजुटता का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजक एवं प्रबंध सचिव ने मुख्यातिथि डीएसपी डलहौजी मयंक शर्मा का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के 10 आईटीआई संस्थाओं के 234 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने खेलों को जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम बताया। युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। पहले दिन वॉलीबाल के मुकाबले खेले गए। पहले मैच में राजकीय आईटीआई कोटी ने आईटीआई गरनोटा को हराया। दूसरे मैच में बट्ट आईटीआई खुशनगरी ने बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ को पराजित किया। तीसरे मैच में मां ज्वाला आईटीआई ने राजकीय आईटीआई भरमौर को हराकर जीत दर्ज की। चार दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, बास्केटबाल, बैडमिंटन और एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed