सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car falls into gorge near Chhatri Mod; two youths killed.

Chamba News: छतरी मोड़ के समीप खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 17 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Car falls into gorge near Chhatri Mod; two youths killed.
दुर्घटनाग्रस्त कार जो एनएच से चमेरा डैम सड़क पर गिर के पहुंच गई - संवाद
विज्ञापन
पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डैम व्यू पॉइंट के पास देर रात को हुआ हादसा

खाई में गिरने से कार के उड़े परखच्चे, सरू गांव के रहने वाले थे दोनों युवक
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए पर मंगलवार देर रात को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना छतरी मोड़ के समीप डैम व्यू पॉइंट के पास हुई। एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 800 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक कार में सवार होकर चंबा से पठानकोट की ओर जा रहे थे। रात करीब ढाई बजे उनकी कार अचानक सड़क से नीचे लुढ़क गई और चौहड़ा बांध सड़क तक जा पहुंची। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की पहचान लखन कांत (30) और अंकुश (30) निवासी गांव सरू, जिला चंबा के रूप में हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed