सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC employees protest over non-payment of overtime.

Chamba News: ओवरटाइम नहीं मिलने से खफा एचआरटीसी कर्मियों का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 17 Jun 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
HRTC employees protest over non-payment of overtime.
चंबा गेट मीटिंग के दौरान परिवहन निगम के कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
24 को रात 12 बजे के बाद काम छोड़ो आंदोलन और 25 जून को चक्का जाम की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। परिवहन निगम के कर्मचारियों के ओवरटाइम का भुगतान न होने पर चालकों-परिचालकों और मेकेनिकों ने गेट मीटिंग कर धरना-प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने सरकार और प्रबंधन को चेतावनी दी है कि 24 जून तक मांगों को नहीं माना गया तो वे 25 जून को चक्का जाम करेंगे।
बैठक की अध्यक्षता चालक संघ के प्रधान हेम राज ने की। उन्हाेंने कहा कि चालकों-परिचालकों को वर्ष 2016 से लंबित 50 हजार रुपये के एरियर की किस्त अभी तक नहीं मिल पाई है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मेडिकल बिल और अन्य देय भुगतान भी लंबित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी सभी मांगें पूरी नहीं की गईं तो 24 जून की रात 12 बजे के बाद काम छोड़ो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद 25 जून को चक्का जाम किया जाएगा। इससे कई रूट प्रभावित हो सकते हैं और यात्रियों को परेशानी हो सकती है। संवाद

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed