फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba chalunj road accident nine children sukha shiksha ashray scheme

Chamba Tragedy: चलुंज हादसे में माता-पिता खोने वाले 9 बच्चों को सरकार देगी सहारा, 7 को सुख शिक्षा योजना का लाभ

Tue, 11 Aug 2026 09:54 AM IST
Ankesh Dogra पंकज सलारिया, चंबा।
पंकज सलारिया, चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 11 Aug 2026 09:54 AM IST
सार

चंबा-बैरागढ़ मार्ग के चलुंज मोड़ के पास हुए निजी बस हादसे में माता-पिता का सहारा खोने वाले नौ बच्चों को प्रदेश सरकार योजनाओं का लाभ देगी। सात बच्चों को सुख शिक्षा योजना और दो बच्चों को सुख आश्रय योजना में शामिल किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने प्रभावित गांवों का दौरा कर बच्चों का ब्योरा जुटा लिया है। सूची सरकार को भेजी जाएगी और स्वीकृति के बाद लाभ शुरू होगा।

विज्ञापन
chamba chalunj road accident nine children sukha shiksha ashray scheme
निजी सुरक्षा कर्मी घायल बच्ची को गोद में उठाकर अस्पताल के भीतर लेकर जाते हुए। (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चंबा-बैरागढ़ मार्ग पर चलुंज मोड़ के पास हुए निजी बस हादसे में माता-पिता का सहारा खोने वाले नौ बच्चों को प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। सरकार की योजना के तहत सात बच्चों को सुख शिक्षा योजना और दो बच्चों को सुख आश्रय योजना के दायरे में लाया जाएगा।

विज्ञापन


सरकार ने इस संबंध में जिला प्रशासन को आवश्यक आदेश जारी किए थे। इसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की फील्ड टीम ने प्रभावित गांवों का दौरा कर बच्चों से संबंधित जानकारी जुटाई है। विभाग की ओर से तैयार की गई सूची अब सरकार को भेजी जाएगी। सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद बच्चों को संबंधित योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रभावित क्षेत्रों में सुपरवाइजर रीतो देवी के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देवो देवी और बबली देवी ने बाहला गांव का दौरा किया। टीम ने हादसे में जान गंवाने वाले देसराज के तीन बच्चों अर्पित, पूनम और प्री-प्राइमरी में पढ़ रहे अक्षित का ब्योरा जुटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी गांव में माता-पिता का सहारा खोने वाली चंपा देवी और राहुल शर्मा को सुख आश्रय योजना के तहत लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कागजी औपचारिकताएं भी पूरी की गईं। हादसे में जान गंवाने वाले परिचालक तेज सिंह की एक बेटी और चालक रूप सिंह के तीन बच्चों को भी सुख शिक्षा योजना के तहत लाभ दिलाया जाएगा।


बाल विकास परियोजना अधिकारी तीसा वीना देवी ने बताया कि प्रभावित बच्चों से संबंधित ब्योरा एकत्रित कर लिया गया है। सूची तैयार कर इसे सरकार को भेजा जाएगा। स्वीकृति के बाद बच्चों को योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed