फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Minjar Fair Ends; No Relief from Traffic Jams

Chamba News: मिंजर मेला खत्म, जाम से नहीं मिली राहत

Mon, 10 Aug 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 10 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Minjar Fair Ends; No Relief from Traffic Jams
चंबा शहर में लगा वाहनों का जाम।संवाद
चंबा। मिंजर मेला समाप्त होने के बाद भी शहरवासियों और वाहन चालकों को यातायात जाम से राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को शहर की प्रमुख सड़कों पर दिनभर वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ने से कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। मिंजर मेला खत्म होने के बावजूद शहर के बाजारों में रौनक बनी हुई है। मेले के दौरान खरीदारी के लिए चंबा पहुंचे लोगों में से कई लोग अभी भी शहर का रुख कर रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय लोग भी रोजमर्रा की जरूरतों और खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। इस कारण शहर की सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को शहर के मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्र में कई बार यातायात धीमा पड़ गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही और बाजार में लोगों की भीड़ के कारण जाम की स्थिति बनी रही। वाहन चालकों को कुछ दूरी तय करने में भी काफी समय लगा। जाम के कारण राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed