फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Reaching the Medical College via the Pakkatala-Balu route will become easier.

Chamba News: पक्काटाला-बालू मार्ग से मेडिकल कॉलेज पहुंचना होगा आसान

Mon, 10 Aug 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 10 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Reaching the Medical College via the Pakkatala-Balu route will become easier.
सड़क को पक्का करने के लिए एक करोड़ का प्रस्ताव तैयार, तंग मोड़ भी कए जाएंगे चौड़े
विज्ञापन

शहर से बालू पहुंचने के लिए आगामी समय में पांच किमी अतिरिक्त सफर से मिलेगा छुटकारा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सरोल स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचने वाले लोगों को जल्द ही पांच किलोमीटर का अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ेगा। पक्काटाला-बालू मार्ग को पक्का कर इसे आवागमन के लिए और सुगम बनाने की योजना है।
मार्ग के सुधारीकरण से मेडिकल कॉलेज तक पहुंचने में लोगों का समय और दूरी दोनों बचेंगे जिससे लोगों की जेबों पर पड़ने वाले अतिरिक्त बोझ भी कम होगा। बहरहाल, विभाग की ओर से इस प्रकार का प्रस्ताव बना कर स्वीकृति के लिए भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही ये कार्य युद्धस्तर पर आरंभ करने की योजना है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा से कुछ विभागों को मेडिकल कॉलेज के सरोल स्थित भवन का शिलान्यास होने पर शिफ्ट किया गया है। इस कारण चंबा से उपचार के लिए अब मरीजों को सरोल का रुख करना पड़ेगा। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए बड़ी पहल करने का विधायक ने कदम उठाया है। इसके तहत मार्ग पर मौजूद तंग मोड़ों को भी जरूरत के अनुसार खोलने की योजना है ताकि वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी न हो। पक्काटाला-बालू मार्ग के बेहतर होने से शहर और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों और तीमारदारों को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक नीरज नैयर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज तक बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। सड़क के पक्का होने और तंग मोड़ों में सुधार से यातायात सुचारु होगा। साथ ही आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--शहर में खेतों की साग-सब्जियां और फल बेचने के लिए पहुंचने वाले लोगाें को भी मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुलने से बड़ा लाभ मिलेगा। रोजाना शहर में सरोल, राजनगर, कियाणी, घोल्टी, भद्रम समेत आस-पास क्षेत्रों के ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed