फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba medical college jai singh demands action after youth death

Chamba News: 'मेडिकल कॉलेज बूचड़खाना बन गया', जय सिंह का सरकार पर हमला; जानें पूरा मामला

Sun, 02 Aug 2026 12:45 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 02 Aug 2026 12:45 PM IST
सार

मेडिकल कॉलेज चंबा में युवक की मौत के मामले पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई, मृतक परिवार को मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की कमी दूर कर स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने की भी मांग उठाई।

विज्ञापन
chamba medical college jai singh demands action after youth death
मेडिकल कॉलेज चंबा में युवक की मौत के मामले पर बयान देते भाजपा नेता जय सिंह। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार के दौरान एक युवक की मौत के मामले को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण एक गरीब युवक की जान चली गई।

विज्ञापन

जारी बयान में जय सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित चिकित्सक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मामले में एफआईआर दर्ज कराने की भी मांग उठाई।

विज्ञापन

भाजपा नेता ने मृतक के परिजनों को उचित आर्थिक मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करने की मांग की। उनका कहना है कि इससे पीड़ित परिवार को राहत मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जय सिंह ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज चंबा लंबे समय से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है, जिससे मरीजों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और आवश्यक चिकित्सकों की शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि स्वास्थ्य संस्थानों में समय रहते आवश्यक संसाधन और विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध कराए जाएं तो ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed