फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Congress workers took out a march in Chamba.

Chamba News: चंबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च

Fri, 14 Aug 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 14 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Congress workers took out a march in Chamba.
चंबा। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के मंच पर कथित शुद्धि यज्ञ और दलित विरोधी मानसिकता के खिलाफ शुक्रवार को चंबा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह एवं मार्च निकाला।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी के नेतृत्व में आयोजित यह मार्च दोपहर सर्किट हाउस से शुरू होकर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचा। मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा का संदेश दिया।
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के अलावा जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला परिषद के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन एवं सदस्य, युवा कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस सहित अन्य अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान, समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आना होगा। इस दौरान लियाकत खान, अशोक कुमार, विरेंद्र पुजारी, रेखा कुमारी, महाशू राम, जगदीश हांडा समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed